मंडला जिले के नेशनल हाईवे-30 पर हुआ है।
मंडला जिले के नेशनल हाईवे-30 पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। इसमें ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव टुकड़ों में बंट गया था, जिससे उसे गठरी में समेटा गया है।
.
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही हाईवे हेल्पलाइन 1033 की टीम, जिसमें पायलट लेखराम यादव, ईएमटी आनंद मार्को और हेल्पर नरेश मरावी शामिल थे मौके पर पहुंचे। हिरदेनगर पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
इसी ट्रक ने बाइक सवार को कुचला है।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना हिरदेनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम मुरुमखाप के पास हुई। मृतक सुकतरा कन्हरी निवासी राजकुमार पिता मुन्ना है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद बाइक में आग लग गई।
