तालाब निर्माण जांच और कच्चे रास्ते के सुधार की मांग: ग्राम केरपानी के ग्रामीणों ने नरसिंहपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन – Narsinghpur News

तालाब निर्माण जांच और कच्चे रास्ते के सुधार की मांग:  ग्राम केरपानी के ग्रामीणों ने नरसिंहपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन – Narsinghpur News



कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीण।

नरसिंहपुर जिले की करेली तहसील के केरपानी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कच्चे रास्ते (गोहा) के सुधार और तालाब निर्माण की जांच की मांग की है।

.

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित एक तालाब निजी भूमि पर बना है, जिससे केरपानी से पिठहेरा (बंधी) जाने वाला रास्ता खराब हो गया है। तालाब का पानी रिसने के कारण रास्ते में लगातार कीचड़ और पानी भर जाता है।

इससे राहगीरों, किसानों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। किसानों ने बताया कि खेतों तक वाहन ले जाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि ट्रैक्टर और अन्य वाहन रास्ते में फंस जाते हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कच्चे रास्ते का सुधार कराने और तालाब निर्माण की जांच करने की मांग की है। वे यह सुनिश्चित करने की अपील कर रहे हैं कि शासकीय मार्ग पर कोई अतिक्रमण न हो। ज्ञापन सौंपने वालों में लालसाहब लोधी, पंकज, रामसेवक, मुनीम और सर्जन सहित कई किसान और ग्रामीण शामिल थे।



Source link