नशीले कफ सिरप पर रीवा IG के बयान से मचा बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा, दिया ये रिएक्शन

नशीले कफ सिरप पर रीवा IG के बयान से मचा बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा, दिया ये रिएक्शन


Last Updated:

Bhopal News: मध्य प्रदेश में नशीले कफ सिरप मामले में इस बार रीवा रेंज के आईजी के एक बयान ने प्रदेश की सियासत में भूचाल लाकर रख दिया है, जिस पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. जानिए क्या है पूरा मामला.

Bhopal News: मध्य प्रदेश में नशीले कफ सिरप का कारोबार एक बार फिर गरमा गया है. इस बार रीवा रेंज के आईजी के एक बयान ने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है, जिस पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस बयान को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है और इसे पूरे प्रदेश की भ्रष्ट व्यवस्था का सच्चा आईना बताया है.

पुलिस अफसर ही खोल रहे कानून व्यवस्था की पोल
रीवा आईजी ने कथित तौर पर बयान दिया है कि थानेदारों की मिलीभगत के बिना क्षेत्र में नशीले सिरप की बिक्री असंभव है. इस बयान को आधार बनाते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल अब खुद पुलिस अफसर ही खोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि रीवा के आईजी का बयान साफ़ कहता है कि यह केवल रीवा का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की भ्रष्ट और नशे में डूबी व्यवस्था की सच्ची तस्वीर है.



Source link