भारत या ऑस्ट्रेलिया… वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हुई बारिश तो कौन खेलेगा फाइनल? ये है ICC का नियम

भारत या ऑस्ट्रेलिया… वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हुई बारिश तो कौन खेलेगा फाइनल? ये है ICC का नियम


India vs Australia Womens World Cup Semifinal: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट में कुल 3 मुकाबले बाकी हैं. दो सेमीफाइनल और फाइनल का रोमांच बाकी है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच होगा. इसके बाद 30 तारीख को नवी मुंबई में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सामने मेजबान भारत उतरेगा. दूसरे सेमीफाइनल पर बारिश का साया भी है. इसने दोनों टीमों की चिंताओं को बढ़ा दिया है.

आईसीसी की ये है प्लानिंग

भारी बारिश की भविष्यवाणियों के बीच, प्रशंसक और टीमें दोनों चिंतित हैं कि अगर बारिश ने खेल बिगाड़ दिया तो क्या होगा? अच्छी बात यह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए नियम बनाए हैं. दोनों सेमीफाइनलों और फाइनल के लिए एक-एक रिजर्व डे रखा गया है.

Add Zee News as a Preferred Source


रिजर्व डे के नियम

ICC नियमों के अनुसार, मैच को निर्धारित दिन पर पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, भले ही इसके लिए ओवरों की संख्या कम करनी पड़े. मैच वहीं से शुरू होगा जहां रुका था. अगर बारिश से खेल बाधित होता है और मैच उसी दिन फिर से शुरू नहीं हो पाता है, तो यह अगले दिन यानी रिजर्व डे पर ठीक उसी जगह से जारी होगा, जहां यह रुका था.

ये भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: ड्रेसिंग रूम में अचानक गिर गए थे श्रेयस अय्यर, खतरे में थी जान, BCCI मेडिकल टीम ने फिर…

अगर दोनों दिन बारिश हो जाए तो क्या होगा?

अगर रिजर्व डे पर भी खेल संभव नहीं हो पाता है, तो टीमों की प्रगति का फैसला ग्रुप चरण की पॉइंट्स तालिका में उनकी रैंकिंग के आधार पर होगा. अगर दोनों सेमीफाइनल बारिश की भेंट चढ़ जाते हैं, तो ग्रुप चरण में शीर्ष दो टीमें यानी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएंगी. अगर फाइनल मैच भी दोनों दिनों (निर्धारित दिन और आरक्षित दिन) में रद्द हो जाता है, तो ट्रॉफी दोनों फाइनलिस्ट टीमों के बीच शेयर किया जाएगा. इस तरह अगर भारत-ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मैच रद्द हुआ तो कंगारू टीम आगे बढ़ जाएगी. वह अंक तालिका में शीर्ष पर रही थी. वहीं, टीम इंडिया ने चौथे स्थान पर लीग राउंड को समाप्त किया था.

ये भी पढ़ें: हर्षित राणा ने जीत लिया रोहित शर्मा का दिल! हिटमैन ने बांधे तारीफों के पुल, आलोचकों को लगेगी मिर्ची

मुंबई के मौसम का पूर्वानुमान

बीबीसी वेदर के अनुसार, निर्धारित समय दोपहर 3:00 बजे खेल शुरू होने के बाद बारिश की प्रबल संभावना है और शाम तक बारिश होने की संभावना 40-70% है. अच्छी खबर यह है कि इस मैच के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है, जो शुक्रवार (31 अक्टूबर) को होगा. हालांकि, उस दिन का पूर्वानुमान और भी भयावह है. शुक्रवार को मैच की शुरुआत में बारिश की प्रबल संभावना है, जिसकी संभावना 70% तक है.



Source link