व्हाइट बॉल क्रिकेट इतिहास में कई दिग्गज क्रिकेटर हुए हैं. खासकर वनडे फॉर्मेट में कुछ ऐसे बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और मैच विनिंग पारियों के दम पर दुनिया भर में खूब नाम कमाया है. भारतीय क्रिकेट इतिहास में भी वनडे क्रिकेट में 2 महान खिलाड़ी हुए हैं. इन दोनों ही दिग्गज ने टीम इंडिया के लिए जो किया है वो शायद ही कोई कर पाएगा. आपको पता लग ही गया होगा हम मौजूदा समय में 2 सबसे चर्चित नाम रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में बात कर रहे हैं. दोनों ने सिडनी में अपने करियर का आखिरी वनडे मैच खेला. ऐसे में उनके फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि साल 2025 में वह कब और कहां मैच खेलेंगे.
एक बार फिर मैदान पर होंगे Ro-ko
भारतीय टीम अगले ही महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका 3 वनडे और 5 टी20 के लिए भारतीय दौरे पर होगी. ऐसे में फैंस अगले ही महीने अपने चहीते खिलाड़ियों को मैदान पर देख पाएंगे. दोनों ही ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर अपने वापसी का बिगुल बजा दिया था. हम जानेंगे आगामी सीरीज में दोनों ही दिग्गज कब और कहां खेलेंगे.
मुकाबलों का शेड्यूल
पहला वनडे- 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला- 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाना है, तीसरा मैच 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाना है. मैच दिन में 1.30 बजे से खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम 5 टी20 मैच की सीरीज खेलेगी. इसका मतलब साफ है Ro-ko की जोड़ी अब मैदान पर इस साल 3 और बार देखने को मिलेगी. देखना दिलचस्प होगा दोनों ही दिग्गजों का क्या प्रदर्शन रहता है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ Ro-ko
दोनों ही खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में बेहद ही शानदार प्रदर्शन रहा है. रोहित ने अफ्रीका के खिलाफ खेले 26 मैचों की 25 पारियों में 33.87 की औसत से 806 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित ने 3 शतक और 2 अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है. वहीं, अगर विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए 31 मैचों की 29 पारियों में 65.89 की धमाकेदार औसत से 1504 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 8 अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली का उच्चतम स्कोर 160 रनों का रहा है.
ये भी पढ़ें: टी20I के तीन महारथी गेंदबाज , धारदार बॉलिंग से दुनिया भर में बरपाया कहर, ये दिग्गज है नंबर 1