Last Updated:
Pakistan batter Sahibzada Farhan Mocks Bowler: बांग्लादेश प्रीमियर लीग में पाकिस्तान के साहिबजादे फरहान ने Ruyel Miah को WWE जॉन सीना स्टाइल में चिढ़ाया. ऐसा करना उनको महंगा पड़ा क्योंकि अगली ही गेंद पर ही उनको आउट होकर आउट होकर लौटना पड़ा. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इन दिनों घर में हो या बाहर हर जगह फजीहत करवा रहे हैं. अंडर19 वर्ल्ड कप में रन आउट होकर अली रजा ने अपना मजाक बनवाया तो बिग बैश में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की बेइज्जती हुई. विदेश में नाक कटाने वालों साहिबजादा फरहान का नाम भी जुड़ गया है. बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में, राजशाही वॉरियर्स के ओपनर फरहान की विरोधी को डराने की कोशिश बुरी तरह उलटी पड़ गई. पहले उन्होंने हूल दिया और फिर फुस्स हो गए.
यह घटना पारी के चौथे ओवर में हुई. पहले दो गेंद को सफलतापूर्वक खेल लेने के बाद फरहान ने मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अपनी हरकतों पर पछताना पड़ा. दूसरी गेंद के बाद फरहान ने सीधे गेंदबाज की ओर देखा और WWE के दिग्गज जॉन सीना के मशहूर “यू कैन्ट सी मी” हैंड जेस्चर को किया. यह इशारा गेंदबाज को यह जताने के लिए था कि वह उसकी लेवल का नहीं है, लेकिन गेंदबाज ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी.
3.2 over mark – Sahibzada Farhan mocked bangladesh’s domestic bowler Ruyel Miah.
3.3 over mark – Ruyel Miah got his wicket & gave him a humiliating send-off.