Last Updated:
अमिताभ बच्चन क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं. ये बात किसी से छिपी नहीं है. लेकिन हाल ही में उन्होंने इंडियन टीन के यंग कैप्टन शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है. ये तारीफ आखिरी हुई क्यों चलिए बताते हैं…
नई दिल्ली. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन क्रिकेट से लेकर कब्बड़ी तक को काफी पसंद करते हैं. खेल को लेकर उनका प्यार अकसर नजर भी आता है. कौन बनेगा करोड़पति 17 के लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भारतीय युवा क्रिकेटर शुभमन गिल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह प्रेरणा बन गए. क्या है मसला चलिए बताते हैं.
कार्यक्रम के दौरान जब एक कंटेस्टेंट से बातचीत हो रही थी, तब अमिताभ बच्चन ने शुबमन गिल का जिक्र छेड़ दिया. उन्होंने गिल की उम्र और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, ‘इतने छोटे हैं और इतना अच्छा खेलते हैं. प्रेरणा बन गए हैं. बहुत अद्भुत खेलते हैं, इसलिए तो कप्तान बनाया गया है.’
अमिताभ बच्चन अकसर अपने ब्लॉग या एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर क्रिकेट और टीम इंडिया के मैचों के बारे में लिखते रहते हैं. इस साल फरवरी में, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 फाइनल मैच के दौरान टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए मुंबई के आइकॉनिक वानखेड़े स्टेडियम का भी दौरा किया था. उनके साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी थे. सोशल मीडिया पर तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं.
फिलहाल KBC 17 होस्ट कर रहे बिग बी हाल ही में रजनीकांत स्टारर तमिल फिल्म वेट्टैयान में नजर आए. अब वे नीतेश तिवारी की रामायण: पार्ट 1 में जटायु का किरदार निभाएंगे, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश हैं. इसके अलावा रिभु दासगुप्ता निर्देशित कोर्टरूम थ्रिलर सेक्शन 84 में अभिषेक बनर्जी और निमरत कौर के साथ दिखेंगे. नाग अश्विन की कल्कि 2 में भी वे अश्वत्थामा के रोल में लौटेंगे, जिसकी शूटिंग दिसंबर से शुरू होने वाली है.
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें