मुझे BCCI से एक फोन आया था …पूर्व आईसीसी मैच रेफरी का खुलासा

मुझे BCCI से एक फोन आया था …पूर्व आईसीसी मैच रेफरी का खुलासा


Last Updated:

Chris Broad big claim: क्रिस ब्रॉड ने इंटरव्यू में बीसीसीआई पर भारतीय टीम को सजा से बचाने के लिए राजनीतिक दबाव डालने का आरोप लगाया, साथ ही आईसीसी में बढ़ती राजनीति की बात कही है.

पूर्व आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर गंभीर आरोप लगाए

नई दिल्ली. पूर्व आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यह दावा किया है कि उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम को सजा से बचाने के लिए राजनीतिक प्रभाव का उपयोग किया गया था. ब्रॉड ने एक इंटरव्यू में इस हैरान करने वाले खुलासे को किया है. ब्रॉड ने दावा किया कि उन्हें एक सीधा फोन कॉल मिला जिसमें उन्हें “नरम” रहने और एक खास मैच में भारतीय टीम को स्लो ओवर रेट के जुर्माने से बचाने के तरीके खोजने के निर्देश दिए गए थे.

ब्रॉड ने बताया कि भारत खेल के अंत में तीन या चार ओवर पीछे था जिसपर जुर्माने लगाया जाना था. बीसीसीआई के दबाव के कारण ब्रॉड ने कहा कि उन्हें बात माननी पड़ी. स्लो ओवर रेट को जुर्माने की सीमा से नीचे लाने के लिए समय में हेरफेर करना पड़ा. अपने साक्षात्कार में ब्रॉड ने आगे दावा किया कि खेल अब उनके शुरुआती दिनों की तुलना में काफी अधिक राजनीतिक हो गया है. बीसीसीआई मुख्य वित्तीय प्रेरक शक्ति होने के कारण, ब्रॉड ने आरोप लगाया कि आईसीसी में शीर्ष पद अब बहुत अधिक राजनीतिक हो गए हैं.

ब्रॉड ने टेलीग्राफ को बताया, “भारत के पास सारा पैसा है और उन्होंने अब कई तरीकों से आईसीसी पर कब्जा कर लिया है. मैं खुश हूं कि मैं अब वहां नहीं हूं क्योंकि यह अब पहले से कहीं अधिक राजनीतिक स्थिति है.”

ब्रॉड ने खुलासा किया कि फोन कॉल ने उन्हें टीम इंडिया के साथ नरम रहने के लिए मजबूर कर दिया. घटना में एक भारतीय टीम का मैच शामिल था जिसमें सौरव गांगुली कप्तान थे. “भारत खेल के अंत में तीन, चार ओवर पीछे था, इसलिए यह एक जुर्माना था. मुझे एक फोन कॉल मिला जिसमें कहा गया, ‘नरमी बरतो, कुछ तरीका निकालो क्योंकि यह भारत है. यह ऐसा कि जो भी हुआ है वो ठीक है. स्लो ओवर रेट से बचाने के लिए मैच में टाइम को बढ़ाना पड़ा. इसे सीमा से नीचे लाया.

“अगले ही खेल में बिल्कुल वही चीज हुई. उन्होंने [सौरव गांगुली] किसी भी जल्दी करने के निर्देशों को नहीं सुना, इसलिए मैंने फोन किया और कहा, ‘अब आप चाहते हैं मैं ये फिर से करूं?’ और मुझे बताया गया ‘बस उसे कर दो.”

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

मुझे BCCI से एक फोन आया था …पूर्व आईसीसी मैच रेफरी का खुलासा



Source link