सांप के डंसने से 60 वर्षीय महिला की मौत: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा; 6 दिन पहले भर्ती हुई थी – datia News

सांप के डंसने से 60 वर्षीय महिला की मौत:  जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा; 6 दिन पहले भर्ती हुई थी – datia News



दतिया में थाना क्षेत्र के ग्राम आमावली में 60 वर्षीय महिला की सांप के डंसने से मौत हो गई। घटना 21 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। महिला को पहले इंदरगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान सोमवार शाम उसकी मौत हो गई

.

चंदा पत्नी लक्षी जाटव (60) निवासी ग्राम आमावली अपने कच्चे कमरे में सो रही थीं, तभी रात करीब दो बजे सांप ने उन्हें गर्दन में काट लिया। अचानक दर्द महसूस होने पर महिला की नींद खुली और उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत सांप को मारकर घायल महिला को इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया।

सोमवार शाम चंदा की मौत हुई इंदरगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान सोमवार शाम चंदा की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर मर्ग कायम किया और मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इन दिनों सांप निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।



Source link