3 मैच 199 रन…,भारत के स्टार खिलाड़ी ने छुड़ाए थे कंगारुओं के छक्के, याद कर कांप उठते हैं गेंदबाज

3 मैच 199 रन…,भारत के स्टार खिलाड़ी ने छुड़ाए थे कंगारुओं के छक्के, याद कर कांप उठते हैं गेंदबाज


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चाहे वनडे मैच हो या टी20 हमेशा से ही एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है. दोनों टीम आपस में ऐसे भिड़ती हैं, मानों कोई निजी बदला निकाल रही हों. दोनों के बीच अभी तक खेले गए टी20 मुकाबलों में टीम इंडिया-ऑस्ट्रेलिया से काफी बेहतर रही है.  साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया  दौरे पर गई टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर कंगारुओं का धागा खोल दिया था. इस सीरीज के दौरान एक खिलाड़ी ने अपने बल्ले से जमकर रन बरसाए थे. अपनी विध्वंसक पारी के बदौलत उसे प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी मिला था. आइए जानते हैं सीरीज के दौरान इस खिलाड़ी के द्वारा किए गए प्रदर्शन के बारे में.

विराट कोहली

ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया की रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली हैं. विराट ने साल 2016 में  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टी20 सीरीज के दौरान अपने बल्ले से 3 पचासे लगाए थे. कोहली ने बैक टू बैक इस सीरीज में 3 अर्धशतक लगाए थे.  इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 90 रनों का रहा था.  वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की ऐसी पिटाई कर रहे थे मानो गली क्रिकेट खेल रहे हों. विराट की वो पारियां आज भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पिच पर ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


कोहली के 3 पचासे

26 जनवरी 2016 को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में उन्होंने 90 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए.  दूसरे मुकाबले में विराट ने  33 गेंदों में  7 चौके और 1 छक्के की मदद से 59 रनों की पारी खेली.  वहीं, आखिरी टी20 मुकाबले में विराट ने 36 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली.  अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 छक्के लगाए थे. इस तरह से विराट ने इस सीरीज के दौरान लगातार 3 पचासे जड़कर रिकॉर्ड कायम कर दिया.

Ro-ko के बगैर टीम इंडिया
विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही खिलाड़ी ने साल 2024 में भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20I से संन्यास का ऐलान कर दिया था.  ऐसे में यह पहला मौका होगा जब रोहित और विराट की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया- ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज खेलने उतरेगी. सूर्यकुमार की अगुवाई वाली भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है. सभी की निगाहें अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पर होंगी. दोनों ही ने एशिया कप में अपने बल्ले से जमकर रन बरसाए थे. खासकर अभिषेक शर्मा ने. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा इनका कल से शुरु होने वाली सीरीज में क्या प्रदर्शन रहता है.

ये भी पढ़ें: संन्यास के बाद भी अटूट है इस दिग्गज का महारिकॉर्ड, T20I में छक्कों की बरसात करने वाले 5 बल्लेबाज



Source link