49 बार हारे, इस बार नहीं! इतिहास AUSW का, अब भारत की बारी, स्‍मृति लेगी बदला

49 बार हारे, इस बार नहीं! इतिहास AUSW का, अब भारत की बारी, स्‍मृति लेगी बदला


Last Updated:

भारत की महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला ऑस्‍ट्रेलिया की महिला टीम से वूमेंस वर्ल्‍ड कप 2025 के सेमीफाइनल में होना है. ऑस्‍ट्रेलिया की टीम भारत के मुकाबले काफी ज्‍यादा मजबूत नजर आती है. हेड टू हेड रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम के फेवर में नजर नहीं आते हैं.

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत है.

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वूमेंस वर्ल्‍ड कप 2025 का सेमीफाइनल मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्‍टेडियम में 30 अक्‍टूबर को खेला जाना है. कागजों पर ऑस्‍ट्रेलिया की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है. वो इस टूर्नामेंट में अबतक एक भी मुकाबला नहीं हारे हैं. वहीं, हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने प्‍वाइंट्स टेबल में नंबर-4 पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है. लीग मैच में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने भारत को मात दी थी. हालांकि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारतीय बल्‍लेबाजों ने इस मैच में ऑस्‍ट्रेलियाई बॉलर्स की खूब पिटाई की थी.

भारत ने इस मैच में 330 रनों का विशाल लक्ष्‍य सेट किया था. इसके बावजूद भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. कप्‍तान एलिसा हीली ने 142 रनों की पारी खेलकर भारत के जबड़े से यह जीत छीन ली थी. यह वूमेंस क्रिकेट के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा रन चेज भी था. ऐसे में हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भले ही ऑस्‍ट्रेलिया का पलड़ा भारत के खिलाफ वूमेंस वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में भारी नजर आता हो, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया कंगारुओं के खिलाफ शानदार बैटिंग कर रहा है. बस जरूरत है तो गेंदबाजी में सुधार करने की, ताकि ऑस्‍ट्रेलियाई बैटिंग पर काबू किया जा सके.

इंडिया वूमेंस बनाम ऑस्‍ट्रेलिया वूमेंस हेड टू हेड (INDW vs AUSW Head to Head ODI)

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की वूमेंस टीमों के बीच वनडे में अबतक 60 मैच खेले जा चुके हैं. इसमें से केवल 11 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है. ऑस्‍ट्रेलिया 49 मुकाबले अपने नाम कर चुका है. यह कहना गलत नहीं होगा कि छह में से केवल एक मैच ही भारत की टीम ऑस्‍ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ जीत पाती है. बाकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ता है.

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया वूमेंस वनडे वर्ल्‍ड कप हेड टू हेड

अगर वर्ल्‍ड कप की बात की जाए तो इस मामले में भी ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड भारत के मुकाबले काफी बेहतर है. दोनों टीमें कुल 14 बार वनडे वूमेंस वर्ल्‍ड कप में आमने-सामने आ चुकी हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम केवल तीन बार ही जीत दर्ज कर पाई है. बाकी 11 बार ऑस्‍ट्रेलिया की महिला टीम को जीत नसीब हुई.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

49 बार हारे, इस बार नहीं! इतिहास AUSW का, अब भारत की बारी, स्‍मृति लेगी बदला



Source link