MP में SIR की शुरुआत, चुनाव आयोग करेगा वोटर्स की नई गिनती, गलत जानकारी पर सजा

MP में SIR की शुरुआत, चुनाव आयोग करेगा वोटर्स की नई गिनती, गलत जानकारी पर सजा


Last Updated:

MP SIR 2025: मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. बिहार की तर्ज पर अब यहां भी SIR यानी Special Intensive Revision (विशेष पुनरीक्षण) शुरू किया गया है. यह प्रक्रिया करीब 21 साल बाद दोबारा लागू की जा रही है.

ख़बरें फटाफट

भोपाल में एसआईआर के बारे में जानकारी दी गई.

भोपाल. मध्य प्रदेश में 21 साल बाद फिर से SIR (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा ने बताया कि राज्य के 65 हजार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का विशेष सत्यापन किया जाएगा. BLO हर घर जाकर फॉर्म भरवाएगा और गलत जानकारी देने पर एक साल की सजा या जुर्माना हो सकता है. आयोग ने तय किया है कि किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे. यह प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगी और 9 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. अंतिम सूची 7 फरवरी 2026 को जारी होगी.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा ने सोमवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर SIR की पूरी डिटेल साझा की. उन्होंने बताया कि राज्य के 65 हजार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की घर-घर जांच की जाएगी. इस दौरान गलत जानकारी देने पर एक साल की सजा और जुर्माना भी हो सकता है.

हर बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं
चुनाव आयोग ने साफ किया है कि किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं रहेंगे. वर्तमान में प्रदेश में करीब 5.74 करोड़ मतदाता हैं. SIR के बाद यह संख्या और सटीक होगी. फिलहाल कई बूथों पर 1200 से अधिक वोटर हैं, इसलिए बूथों की संख्या 65 हजार से बढ़ाकर करीब 72 हजार करने की तैयारी है.

BLO तीन बार पहुंचेगा घर
BLO (Booth Level Officer) प्रत्येक घर पर कम से कम तीन बार जाएगा. वे मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट मतदाताओं का डेटा अपडेट करेंगे. 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक Enumeration Forms भरवाए जाएंगे. इसके बाद 9 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी और दावे-आपत्तियां 8 जनवरी 2026 तक ली जाएंगी. अंतिम सूची 7 फरवरी 2026 को जारी होगी.

ट्रेनिंग और राजनीतिक दलों से समन्वय
आयोग ने 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सभी कलेक्टर, ERO और BLO की ट्रेनिंग तय की है. राजनीतिक दलों को भी अपने BLA (Booth Level Agents) नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे.

क्यों हो रहा है SIR
SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह से अपडेट और निष्पक्ष बनाना है. दरअसल, पिछले कुछ वर्षों से राजनीतिक दल लगातार मतदाता सूचियों की सटीकता पर सवाल उठाते रहे हैं. ऐसे में अब आयोग ने यह विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू की है, ताकि हर सही मतदाता का नाम सूची में हो और डुप्लीकेट या मृत मतदाताओं को हटाया जा सके.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP में SIR की शुरुआत, चुनाव आयोग करेगा वोटर्स की नई गिनती



Source link