MP Crime: कटनी में दिनदहाड़े फायरिंग! बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

MP Crime: कटनी में दिनदहाड़े फायरिंग! बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात


Last Updated:

Katni News: कटनी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक पर दिनदहाड़े गोलियां बरसा दीं.

नारायण गुप्ता/कटनी. मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार 2 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक पर दिनदहाड़े गोलियां बरसा दीं. पूरी वारदात कैमोर थाना क्षेत्र के एसीसी गेस्ट हाउस के पास की बताई गई, जहां बड़ौदा बैंक के समीप खड़े नीलेश रजक पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की. उनके सिर और सीने में गोली लगी.

पुलिस के मुताबिक घटना सुबह साढ़े 10 से 11 बजे के करीब की बताई गई है, जब निलेश रजक किसी काम से घर से बाहर निकले थे. बड़ौदा बैंक के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश युवकों ने उन पर 5 से 6 राउंड गोली से फायर किया और मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि गोली कांड में निलेश रजक के सीने और सिर पर गंभीर चोट आई. उन्हें लहूलुहान हालत ने विजयराघवगढ़ हॉस्पिटल के लिए रवाना किया गया, जहां उनकी मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही कैमोर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.

वारदात से क्षेत्र में दहशत
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया और इलाके की घेराबंदी कर दी. चंद ही घंटों के भीतर आरोपियों को कटनी पुलिस ने पकड़ लिया. मामले में प्रिंस जोसेफ और अकरम नामक दो आरोपियों के नाम सामने आए हैं. प्रिंस जोसेफ के घर में पुलिस ने दबिश दी. दबिश के दौरान प्रिंस जोसेफ के पिता ने फांसी लगाई. घटना के बाद से माहौल गर्मा गया है.

बता दें कि नीलेश रजक बजरंग दल के सक्रिय सदस्य रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों से गौ सेवा से जुड़े रहे हैं. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पूरी वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई है. वहीं पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP Crime: कटनी में बजरंग दल नेता की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात



Source link