अवैध शराब बिक्री से युवा-गांव का माहौल बिगड़ रहा: लोग बोले- स्लीमनाबाद पुलिस कार्रवाई नहीं करती, एसपी से की शिकायत – Katni News

अवैध शराब बिक्री से युवा-गांव का माहौल बिगड़ रहा:  लोग बोले- स्लीमनाबाद पुलिस कार्रवाई नहीं करती, एसपी से की शिकायत – Katni News



कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के तिहारी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्लीमनाबाद थाने में बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे युव

.

शिकायतकर्ताओं में से एक धनीराम पटेल ने बताया कि उनके गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बेची जा रही है। उन्होंने स्लीमनाबाद थाने में कई बार शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के छोटे-छोटे बच्चे बिगड़ रहे हैं, वे चंदा जोड़कर शराब खरीद रहे हैं। पुलिस गांव में आती है और बिना कार्रवाई करे वापस लौट जाती है।

लोग बोले- गांव का माहौल बिगड़ रहा

पटेल ने यह भी बताया कि अवैध शराब की बिक्री से गांव का माहौल बिगड़ रहा है और नौजवान तेजी से नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। इससे कई परिवारों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

तिहारी गांव के कई ग्रामीण एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को एक लिखित शिकायत सौंपी, जिसमें गांव में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का ब्यौरा दिया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय थाने से कोई सुनवाई न होने के बाद वे न्याय और सख्त कार्रवाई की उम्मीद में एसपी कार्यालय आए हैं। उन्होंने जिले के पुलिस प्रमुख से इस गंभीर मामले का संज्ञान लेने और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।



Source link