उज्जैन में नानाखेड़ा से नीलगंगा तक होगा चौड़ीकरण: 40 करोड़ की लागत से 18 मीटर चौड़े रोड पर सेंट्रल लाइटिंग, पाथवे निर्माण, डिवाइडर बनेंगे – Ujjain News

उज्जैन में नानाखेड़ा से नीलगंगा तक होगा चौड़ीकरण:  40 करोड़ की लागत से 18 मीटर चौड़े रोड पर सेंट्रल लाइटिंग, पाथवे निर्माण, डिवाइडर बनेंगे – Ujjain News



टीम ने सेंट्रल मार्किंग शुरू कर दी है।

सिंहस्थ कुंभ से पहले नानाखेड़ा के गेल इंडिया से लेकर नीलगंगा तक 2.76 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण होगा। 18 मीटर चौड़े रोड का निर्माण किया जाएगा। जिसमें सेंट्रल लाइटिंग, पाथवे निर्माण, डिवाइडर सहित अन्य कार्य होंगे।

.

रोड चौड़ीकरण को लेकर निगम की टीम ने सेंट्रल मार्किंग शुरू कर दी है। सिंहस्थ महापर्व 2028 को देखते हुए शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्गों का चौड़ीकरण कार्य नगर निगम द्वारा शुरू किया है।

मंगलवार को गेल इंडिया, केटीएम शोरूम से शांति नगर होते हुए नीलगंगा तक का मार्ग चौड़ीकरण के लिए सेंट्रल लाइन मार्किंग का कार्य प्रारंभ किया है।

मार्किंग का कार्य पूर्ण होने के पश्चात मकानों पर निशान लगाने और फिर मार्ग को चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। जल्द ही रहवासियों को नोटिस जारी करते हुए चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

ऐसा होगा रोड गेल इंडिया से केटीएम शोरूम होते हुए शांति नगर नीलगंगा चौराहा तक 2.76 किलोमीटर लंबे मार्ग पर लगभग 40 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण कर 18 मीटर चौड़े रोड का निर्माण किया जाएगा।

जिसमें सेंट्रल लाइटिंग, पाथवे निर्माण, डिवाइडर आदि कार्य किए जाएंगे, चौड़ीकरण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है एवं संबंधित एजेंसी को जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाकर कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा।



Source link