क्या ढल गए अब विराट के दिन? आईसीसी रैंकिंग में लुढ़के किंग कोहली

क्या ढल गए अब विराट के दिन? आईसीसी रैंकिंग में लुढ़के किंग कोहली


Last Updated:

आईसीसी ने अपने नए वनडे रैंकिंग को जारी कर दिया है. इस रैंकिंग में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा नंबर एक स्थान हासिल किया है. वहीं विराट कोहली को रैंकिंग में नुकसान हुआ है.

श्रेयस अय्यर और विराट ने लगाई रैंकिंग में छलांग

नई दिल्ली: भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज खत्म होने के साथ ही आईसीसी ने अपने नए रैंकिंग को जारी कर दिया है. वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने नंबर एक का स्थान हासिल किया है. वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा पहली बार नंबर एक बने हैं, लेकिन निराश करने वाली बात ये है कि टीम इंडिया के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली को रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है और वह छठे स्थान पर आ गए हैं.

विराट कोहली को ये नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनके प्रदर्शन के कारण उठाना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली शुरू के दो मैचों में बैक टू बैक बिना खाता खोले आउट हुए थे. इसी कारण वह रैंकिंग में लुढ़के हैं. एक समय था जब जब विराट कोहली टॉप-3 से नीचे नहीं आते थे, लेकिन पिछले कुछ समय में कम वनडे मैचों में हिस्सा लेने के कारण उन्हें नुकसान हुआ है.

श्रेयस अय्यर को हुआ है फायदा

विराट कोहली को बेशक आईसीसी वनडे रैंकिंग में नुकसान हुआ है, लेकिन टीम इंडिया के उप कप्तान श्रेयस अय्यर को फायदा हुआ है. श्रेयस अय्यर वनडे रैंकिंग में 9वें स्थान पर आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अय्यर ने 61 और 11 रनों की पारी खेली थी. वहीं पहले वनडे मैच में उनकी बैटिंग नहीं आ पाई थी. इस तरह 2 वनडे में अय्यर को रैंकिंग फायदा मिल गया.

अय्यर इसी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल भी हो गए. सिडनी में खेले गए वनडे मैच में कैच लेने के दौरान अय्यर को पसली में चोट लग गई थी. इसके कारण उन्हें सिडनी के अस्पताल में भी एडमिट भी होना पड़ा. चोट की गंभीरता को देखते हुए अय्यर को कुछ समय के लिए ICU में भी रखा गया था. हालांकि, अब उनकी स्थिति स्थिर है और वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

क्या ढल गए अब विराट के दिन? रैंकिंग में लुढ़के किंग कोहली, अय्यर को फायदा



Source link