गणेशपुरा में मृत किसान के परिजनों से मिले दिग्विजय सिंह: रास्ते में हंसी-मजाक का वीडियो सामने आया, पूर्व मंत्री ने लिखा- शोक संवेदनाएं या सिर्फ नौटंकी – Guna News

गणेशपुरा में मृत किसान के परिजनों से मिले दिग्विजय सिंह:  रास्ते में हंसी-मजाक का वीडियो सामने आया, पूर्व मंत्री ने लिखा- शोक संवेदनाएं या सिर्फ नौटंकी – Guna News


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार को गुना जिले के फतेहगढ़ के गणेशपुरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने जमीनी विवाद में मारे गए किसान रामस्वरूप नागर के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवार से मिलने जाते समय रास्ते का उनका एक वीडियो भी सामने आया है। इस

.

बता दें कि रविवार को गणेशपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर किसान रामस्वरूप नागर के साथ मारपीट की गई थी। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में मुख्य आरोपी भाजपा नेता महेंद्र नागर सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मंगलवार तक पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिग्विजय सिंह ने सरकार और पुलिस पर उठाए सवाल परिजनों से मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इलाके में दबंगई हो रही थी, तब डबल इंजन की सरकार क्या कर रही थी। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को रामस्वरूप नागर ने थाने में जान-माल की सुरक्षा को लेकर शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। दिग्विजय ने कहा कि इससे साबित होता है कि पुलिस और प्रशासन ने सही काम नहीं किया है।

पीड़ित परिवार से जानकारी लेते पूर्व मुख्यमंत्री।

पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधते हुए कहा, “सिंधिया को गणेशपुरा आकर देखना चाहिए कि उनके लोग किस तरह की दबंगई कर रहे हैं।” उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि रामस्वरूप नागर की बेटी को 12वीं पास करने के बाद शासकीय शिक्षक के पद पर नियुक्त किया जाए।

सिसोदिया ने कहा- ये कैसी संवेदना?’

इसी दौरान पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। यह वीडियो गणेशपुरा जाते समय रास्ते का बताया जा रहा है। इस वीडियो में रास्ते में कुछ कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए खड़े रहते हैं। गाड़ी रोककर जयवर्धन सिंह उतरकर कार्यकर्ताओं से मिलते हैं और हंसी मजाक होता है।

पूर्व मंत्री ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

पूर्व मंत्री ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

इस वीडियो को शेयर करते हुए पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने लिखा- शोक संवेदना या सिर्फ़ नौटंकी? मृतक परिवार के यहाँ शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी और जयवर्धन सिंह जी। लेकिन मृतक परिवार के पास पहुँचने से ठीक पहले फूल-मालाओं से स्वागत और ज़ोरदार ठहाके! अरे भई, ये कैसी संवेदना है? शोक के माहौल में ये राजनीतिक चमक-दमक और हँसी-मज़ाक शोभा देता है क्या?



Source link