गुना के सदर बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर: राजस्व और नगरपालिका ने की कार्रवाई, दुकान के आगे पांच फीट तक का कब्जा तोड़ा – Guna News

गुना के सदर बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर:  राजस्व और नगरपालिका ने की कार्रवाई, दुकान के आगे पांच फीट तक का कब्जा तोड़ा – Guna News

सदर बाजार में अतिक्रमण हटाया गया।

बुधवार को शहर के मुख्य बाजार ने अतिक्रमण हटाया गया। राजस्व और नगरपालिका के संयुक्त अभियान में बाजार में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। जयस्तंभ चौराहे से निचला बाजार तक कार्रवाई की गई।

.

बता दें कि पिछले तीन दिनों से बाजार में नगरपालिका द्वारा मुनादी कराई जा रही थी। इस दौरान दुकानदारों से दुकान के आगे किए गए अतिक्रमण को खुद ही हटा लेने की अपील की गई थी। हालांकि, तीन दिन गुजर जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

तीन दिन पहले दी थी चेतावनी बुधवार सुबह 12 बजे तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा के नेतृत्व ने राजस्व और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही दुकानदारों ने दुकानों के आगे किए गए कब्जे हटाने शुरू किए। हालांकि, टीम ने JCB से कब्जे हटाना शुरू कर दिया गया। इस दौरान कुछ दुकानदार ये कहते हुए नजर आए कि उन्हें दस मिनिट की मोहलत दे दी जाए। हालांकि, टीम ने कहा कि तीन दिन से मुनादी चल रही थी, तब क्यों कब्जा नहीं हटाया।

शेड लगाकर कब्जा किया टीम ने जयस्तंभ चौराहे से सुगन चौराहा, सदर बाजार, सराफा बाजार से निचले बाजार तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान दुकानदारों ने लगभग पांच फीट आगे तक सामान रखकर और शेड लगाकर कब्जा किया हुआ था। टीम ने इसे हटाया। वहीं कोतवाली से लगी हुई प्याऊ को भी तोड़ दिया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर और प्रभारी CMO मंजुषा खत्री सहित राजस्व और नगरपालिका का अमला मौजूद रहा।

कब्जा हटाने के दौरान अधिकारियों से समय मांगती एक महिला दुकानदार।

कब्जा हटाने के दौरान मौजूद नगरपालिका के कर्मचारी।

कब्जा हटाने के दौरान मौजूद नगरपालिका के कर्मचारी।

अतिक्रमण हटाया तो एक महिला दुकानदार रोते हुए दुकान न हटाने की गुहार लगाती रही।

अतिक्रमण हटाया तो एक महिला दुकानदार रोते हुए दुकान न हटाने की गुहार लगाती रही।

कोतवाली के पास बने प्याऊ को तोड़ दिया गया।

कोतवाली के पास बने प्याऊ को तोड़ दिया गया।

चालान की कार्रवाई करती नगरपालिका की टीम।

चालान की कार्रवाई करती नगरपालिका की टीम।

Source link