चलती बाइक के हैंडल पर फन फैलाकर खड़ा हुआ सांप: सतना में व्यापारी ने कूदकर बचाई जान, मौके पर अफरा-तफरी मची – Satna News

चलती बाइक के हैंडल पर फन फैलाकर खड़ा हुआ सांप:  सतना में व्यापारी ने कूदकर बचाई जान, मौके पर अफरा-तफरी मची – Satna News


सतना में दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी की चलती बाइक के हैंडल पर अचानक सांप फन फैलाकर खड़ा हो गया। यह घटना शहर के बिहारी चौक इलाके में हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल मच गया। व्यापारी ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।

.

धवारी निवासी व्यापारि अमित गुप्ता अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी अचानक बाइक हैंडल पर सांप खड़ा हो गया। दृश्य देखकर अमित के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत बाइक से छलांग लगा दी। बाइक सड़क पर गिर गई और लोग भाग-दौड़ करने लगे।

बाइक के हैंडल के पास छुपा था सांप।

10 मिनट की मशक्कत में पकड़ा गया सांप

भीड़ जुटने के बाद स्थानीय लोगों ने बिना नुकसान पहुंचाए सांप को बाहर निकालने की कोशिश की। करीब 10 मिनट बाद सांप को पकड़ा गया और पास की झाड़ियों में छोड़ दिया गया। घटना के दौरान ट्रैफिक भी कुछ समय के लिए बाधित रहा।

अमित गुप्ता ने कहा कि सांप को देखते ही लगा जैसे दिल की धड़कन रुक गई हो। शुक्र है आसपास के लोगों ने मदद की।



Source link