छत्तीसगढ़ी कलाकार आरू साहू ने बालाघाट में दी प्रस्तुति: हट्टा के तिवड़ीकला गीतों से गूंजा, जयश्रीराम के लगे उद्घोष – Balaghat (Madhya Pradesh) News

छत्तीसगढ़ी कलाकार आरू साहू ने बालाघाट में दी प्रस्तुति:  हट्टा के तिवड़ीकला गीतों से गूंजा, जयश्रीराम के लगे उद्घोष – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट जिले के हट्टा क्षेत्र के तिवड़ीकला गांव में मंगलवार रात एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रायपुर की छत्तीसगढ़ी कलाकार आरू साहू ने अपने 35 सदस्यीय दल के साथ प्रस्तुति दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित गीतों के साथ-साथ ध

.

आरू साहू की प्रस्तुति में ‘राम सियाराम, सियाराम जय-जय राम’ जैसे धार्मिक गीतों पर श्रोताओं ने ‘जयश्रीराम’ के उद्घोष लगाए, जिससे पूरा कार्यक्रम स्थल भक्तिमय हो गया। यह कार्यक्रम दीपावली के बाद ग्रामीण अंचलों में आयोजित होने वाले मंडई-मेलों की दशकों पुरानी परंपरा का हिस्सा था।

सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 9 बजे शुरू हुआ और अलसुबह तक चला। इसमें ग्रामीण पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरी रात कार्यक्रम का आनंद उठाया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष फूलचंद सहारे, किरनापुर जनपद अध्यक्ष राणा, पंचायत सरपंच रामु चौधरी, प्रतिनिधि किशोर कौवे और पूर्व सरपंच जगदीश गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हट्टा थाना के पुलिसकर्मी भी तैनात थे।



Source link