ट्रक ड्राइवर की मौत केस में बर्खास्त SI रामवीर गिरफ्तार: 10 साल पहले यूपी के ट्रक ड्राइवर की जलकर हुई थी मौत, कोर्ट ने जेल भेजा – Guna News

ट्रक ड्राइवर की मौत केस में बर्खास्त SI रामवीर गिरफ्तार:  10 साल पहले यूपी के ट्रक ड्राइवर की जलकर हुई थी मौत, कोर्ट ने जेल भेजा – Guna News


पुलिस ने आरोपी रामवीर कुशवाह को गिरफ्तार किया है।

गुना के धरनावदा थाने इलाके में रूठियाई चौकी के पास दस साल पहले ट्रक ड्राइवर की जलकर हुई मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने जांच में तत्कालीन थाना प्रभारी और अब बर्खास्त SI रामवीर कुशवाह की संलिप्तता पाई है। मंगलवार को उसे गिरफ्तार क

.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर के माखन कुशवाह की 21 जून 2015 को रूठियाई में जलने से मौत हुई थी। उस समय धरनावदा थाने में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। तत्कालीन थाना प्रभारी SI रामवीर कुशवाह ने इस केस को बंद करने का प्रतिवेदन भेजा था, जिसे अधिकारियों ने स्वीकृत कर दिया और मामला खारिज हो गया था।

6 साल पहले फिर खुला केस, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

साल 2019 में इस केस को फिर से खोला गया। पुनः जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच में रामवीर कुशवाह की भूमिका सामने आई। इसके बाद उसके खिलाफ साक्ष्य छिपाने और आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं भी जोड़ी गईं।

मृतक माखन कुशवाह।

रामवीर कुशवाह को किया गिरफ्तार

आरोपी रामवीर कुशवाह पर पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। आत्माराम पारदी मर्डर केस में इस्तेमाल कार को फ्रॉड तरीके से खरीदने के मामले में वह पहले से जेल में है। चांचौड़ा उप जेल में न्यायिक अभिरक्षा में होने पर पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की। बाद में उसे फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

SP ने कहा- पुलिस विभाग में भी गलत काम बर्दाश्त नहीं होगा

SP अंकित सोनी ने बताया कि यह कार्यवाही सुनिश्चित करती है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी पद पर हो, कानून से ऊपर नहीं है। गुना पुलिस पूरी सतर्कता और निष्पक्षता के साथ अपराध के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। विभाग के भीतर भी किसी गलत काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ और भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

आरोपी को राघौगढ़ कोर्ट में पेश किया गया।

आरोपी को राघौगढ़ कोर्ट में पेश किया गया।

आईजी बोले- अपराधी अगर वर्दी में भी हो तो बख्शा नहीं जाएगा

आत्माराम पारदी हत्याकांड में फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार किए गए बर्खास्त एसआई रामवीर सिंह कुशवाह उर्फ रामवीर दाऊ पर अब पुलिस सख्त रुख में दिखा रही है। ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना ने मंगलवार को गुना में मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट कहा कि कानून के दायरे में अपराध करने वाला चाहे किसी भी विभाग में रहा हो, उसे अपराधी की तरह ही ट्रीट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस कृतसंकल्पित है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी दस्तावेजों से वाहन पंजीकरण कराने के आरोप भी आईजी सक्सेना ने बताया कि बर्खास्त SI रामवीर सिंह पर आत्माराम पारदी हत्याकांड के अलावा गवाहों को धमकाने, धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वाहन पंजीकरण कराने जैसे गंभीर आरोप हैं। उसने जिस डस्टर वाहन का उपयोग किया, वह एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत था जो उस पते पर रहता ही नहीं था। इस मामले में भी उसके खिलाफ जालसाजी की कार्रवाई की गई है और उसे रिमांड पर लिया जा चुका है।

आरोपी रामवीर कुशवाह को ले जाती पुलिस।

आरोपी रामवीर कुशवाह को ले जाती पुलिस।

आईजी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पहले पीड़ित रहा हो और भयवश आगे नहीं आ पाया हो, तो वह अब सामने आए। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस उन्हें भयमुक्त वातावरण देगी और उनकी शिकायतों पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अगर कोई व्यापारी, नागरिक या गवाह यह कहता है कि उस पर दबाव बनाया गया, तो बीएनएस की उपयुक्त धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपराध चाहे किसी का भी हो, कानून के सामने सब बराबर हैं।

पूर्व ASI मोहब्बत सिंह की संदिग्ध आत्महत्या की जांच भी होगी मीडिया की ओर से पूछे गए सवाल पर आईजी सक्सेना ने बताया कि 10 साल पहले हुई ASI मोहब्बत सिंह की संदिग्ध आत्महत्या के प्रकरण की भी दोबारा जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अघर किसी स्तर पर लापरवाही मिली, तो उस पर भी उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



Source link