शिवपुरी के फतेहपुर चौराहे पर बुधवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। खाद लेने जा रहे तीन युवकों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गय
.
जानकारी के मुताबिक, गुड़ा गांव के 22 वर्षीय भरत पाल, विशाल (20) और ईटमा के जंडेल पाल (20) बुधवार सुबह करीब 4 बजे लुधावली स्थित खाद गोदाम जा रहे थे। फतेहपुर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भरत पाल की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खाद के लिए से लाइन लगना पकड़ा है
जिले में इन दिनों खाद की कमी बनी हुई है। इसी कारण किसान रात में ही गोदामों के बाहर लाइन में लगने पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी ये तीनों युवक सुबह-सुबह खाद लेने निकले थे।