नर्मदापुरम में नहर में आए मगरमच्छ का रेस्क्यू: 5 फीट लंबे मगरमच्छ को तीन घंटे में पकड़ा, तवा डैम में छोड़ा गया – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में नहर में आए मगरमच्छ का रेस्क्यू:  5 फीट लंबे मगरमच्छ को तीन घंटे में पकड़ा, तवा डैम में छोड़ा गया – narmadapuram (hoshangabad) News


पांच फीट के मगरमच्छ को फॉरेस्ट विभाग की टीम ने पकड़ा।

.

नर्मदापुरम के तवानगर क्षेत्र के कोठा गांव के पास नहर में मंगलवार शाम मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानकारी मिलते ही फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद पांच फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर रात में तवा डैम में छोड़ दिया गया।

तवा डैम के गेट खोलने के बाद नहर में पानी छोड़ा गया था। पानी के तेज बहाव के साथ मगरमच्छ भी बहकर नहर में आ गया। उसे देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फॉरेस्ट विभाग को दी।

फॉरेस्ट विभाग की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।

तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना पर इटारसी रेंजर स्टाफ और एसडीओ मानसिंह मरावी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू के लिए टीम को मंगलवार शाम 5 बजे नर्मदापुरम से बुलाया गया। रेस्क्यू प्रभारी वीरेंद्र सुलेखिया और फॉरेस्ट कर्मियों ने मिलकर जाल डाला और रात करीब 8 बजे मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद रात 9 बजे उसे सुरक्षित रूप से तवा डैम में छोड़ा गया।​​​​​​



Source link