बांसिदा के सचिव सेवा से बर्खास्त: बैतूल में सुनील पांसे पर लापरवाही के आरोप में कार्रवाई – Betul News

बांसिदा के सचिव सेवा से बर्खास्त:  बैतूल में सुनील पांसे पर लापरवाही के आरोप में कार्रवाई – Betul News



बैतूल जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन ने भीमपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बांसिदा के सचिव सुनील पांसे को कार्य में निरंतर लापरवाही बरतने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सीईओ को पांसे के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

.

आरोप था कि वे ग्राम पंचायत मुख्यालय से अनाधिकृत अनुपस्थित रहते थे, निर्माण कार्यों के अभिलेखों का रखरखाव नहीं करते, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समाधान नहीं देते, और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं समग्र ई-केवाईसी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतते थे।

जांच में सभी आरोप सत्य पाए गए। रिपोर्ट में कहा गया कि सुनील पांसे का आचरण शासकीय कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, सीईओ अक्षत जैन ने मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती एवं सेवा की शर्तें) नियम 2011 के नियम 7(3)(क) के तहत उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी किया।



Source link