हरदा जिले की हंडिया थाना पुलिस ने अवैध एमडी ड्रग्स के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को हरदा-इंदौर हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। उनके पास से 35 ग्राम एमडी ड्रग्स और अन्य सामान मिला है, जिसकी कुल कीमत करीब 6.88 लाख रुपये बताई
.
थाना प्रभारी आरपी कवरेती ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद हुंडई आई20 कार (MP 12 CA 7333) में तीन लोग खातेगांव से रिजगांव की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध ड्रग्स है। इसके बाद पुलिस ने ग्राम बागरूल के पास हाईवे पर नाकाबंदी की।
तीन आरोपी गिरफ्तार कुछ देर बाद कार दिखाई दी। पुलिस ने कार रोककर उसमें सवार तीनों से पूछताछ की। आरोपियों की पहचान सोनू सेन (25), नरेंद्र जाट (32) और महेंद्र जाट (25), तीनों निवासी रिजगांव, थाना हंडिया, के रूप में हुई। तलाशी में पुलिस को 35 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर, तीन मोबाइल फोन, 6900 रुपये नकद और कार मिली।
पुलिस ने कुल 6.88 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी।