पहला वीडियो सुबह 10 बजकर 18 मिनट का बताया जा रहा है, जबकि दूसरा 10 बजकर 37 मिनट पर रिकॉर्ड हुआ।
रीवा जिले में मंगलवार को स्थानीय भाजपा नेता और पूर्व जनपद सदस्य दिवाकर द्विवेदी से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं। दोनों वीडियो में द्विवेदी पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। मामला हनी ट्रैप और रेप दोनों एंगल से जांच के दायरे में है। पुलिस का कहना है कि जांच क
.
पहला वीडियो सुबह 10 बजकर 18 मिनट का बताया जा रहा है, जबकि दूसरा 10 बजकर 37 मिनट पर रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो में दिवाकर द्विवेदी एक युवती के साथ गलत करने की बात कबूल करते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में पैसे के लेन-देन की बात हो रही है।
वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता ने कहा कि लोगों ने गन पॉइंट पर लड़की के साथ अश्लील वीडियो बनाए और 1 करोड़ रुपए मांगे।
जानिए पहले वीडियो में क्या है…
दिवाकर कह रहे- हां, मैंने गलत किया है पहले वीडियो में दिख रहा है कि कार में चार लोग सवार हैं। ड्राइवर के बगल वाली सीट पर भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी बैठे हैं। पीछे से वीडियो बना रहा एक युवक पूछता है- आपने इस लड़की के साथ गलत काम किया है ना?”
इस पर द्विवेदी हाथ जोड़ते हुए कहते हैं- हां, जो आप कह रहे हैं, सब सही है…मैंने गलत किया है। इसके बाद पीछे बैठी युवती भी कहती है- इसने मेरे साथ बहुत गलत किया है। इस पर दिवाकर द्विवेदी दोबारा सिर झुकाकर हामी भरते हैं।
दिवाकर द्विवेदी का पहला वीडियो। पीछे लड़की बैठी है, आगे दिवाकर हैं।
अब पढ़िए दूसरे वीडियो में क्या है…
बोला- तुमने मेरे एक करोड़ रुपए लिए हैं न…। दूसरे वीडियो में भाजपा नेता और एक युवक सुनसान पहाड़ी इलाके में बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में कैमरे के उस पार से आवाज आती है- तुमने मेरे एक करोड़ रुपए लिए हैं न? इस पर युवक कहता है- हां, लिए हैं…पैसे लौटा दूंगा या जमीन लिख दूंगा। इसके बाद भाजपा नेता पुष्टि करते हैं- हां, मुझे पता है कि इसने पैसे लिए हैं। मैं गवाही भी दूंगा।

ये दूसरा वीडियो है। दिवाकर 1 करोड़ की बात पर हामी भर रहे हैं।
सिर के पीछे से पिस्टल लगाई, मोबाइल छीना वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी का कहना है कि प्रतीक सिंह और संदीप मिश्रा नाम के युवक मेरे परिचित हैं। दोनों ने कहा कि हम आपको गनिगवां में एक प्लॉट दिखाने चलते हैं। मैं उनके साथ चल पड़ा। रास्ते में मालिक सिंह मिला। वह भी परिचित था।
उसने कहा कि मेरी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया है। मुझे कुल्लू मोड़ तक अपनी कार में ले चलिए। कुल्लू मोड़ पर मैंने उन्हें कहा कि अब आप लोग जाकर पेट्रोल ले लो। इस बीच उन्होंने अचानक मेरे सिर के पीछे से पिस्टल लगा दी। मेरा मोबाइल भी छीन लिया। अचानक बोलने लगे कि जहां ले चल रहे हैं, वहीं चलना पड़ेगा, नहीं तो गोली मार देंगे।
पिस्टल की नोक पर लड़की के साथ वीडियो बनाया दिवाकर ने कहा कि चलते चलते बसामन मामा गोशाला से करीब 6 किमी आगे वेयर हाउस के आगे राइट हैंड में जंगल की तरफ गाड़ी ले गए। कच्चे रास्ते से 3 किलोमीटर अंदर निकल गए। गाड़ी रोककर गन पॉइंट पर कपड़े उतरवाए। दो लड़कों को फोन कर एफजेड बाइक बुलवाई। बाइक पर एक युवती भी बैठी हुई थी।
युवती आते ही अपने कपड़े उतारने लगी। कपड़े उतारकर मेरे ऊपर बैठ गई। उन लोगों ने पिस्टल की नोक पर मुझे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। फिर युवती संग शारीरिक क्रियाएं करते हुए वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुझसे 1 करोड़ रुपए की मांग की।

वीडियो सामने आने के बाद दिवाकर द्विवेदी ने थाने में शिकायत की है।
पुलिस बोली- जांच के बाद ही तथ्य स्पष्ट होंगे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वीडियो की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब, कहां और किन हालात में रिकॉर्ड किए गए।
रीवा सीएसपी राजीव पाठक ने कहा कि मामला संवेदनशील है। दोनों पक्षों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच के बाद ही तथ्य स्पष्ट किए जाएंगे।
इस तरह की ये खबर भी पढ़ें…
हनी ट्रैप में फंसा कॉन्स्टेबल, दंपती ने 1.70 लाख ऐंठे

आरोपी हरीश तिवारी और उसकी पत्नी रंजू तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ एक कॉन्स्टेबल हनी ट्रैप में फंस गया। कॉन्स्टेबल ने इसकी शिकायत मंदसौर के पिपलिया मंडी चौकी में की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रंजू तिवारी ने कॉन्स्टेबल गोपाल मालवीय को घर बुलाया। पढ़ें पूरी खबर…