मंदसौर कांग्रेस ने मास्टर प्लान 2041 पर ज्ञापन सौंपा: विसंगतियों को लेकर कलेक्टर से की पुनर्विचार की मांग – Mandsaur News

मंदसौर कांग्रेस ने मास्टर प्लान 2041 पर ज्ञापन सौंपा:  विसंगतियों को लेकर कलेक्टर से की पुनर्विचार की मांग – Mandsaur News


मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में बुधवार शाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मास्टर प्लान 2041 में दर्ज विसंगतियों और मंदसौर के विकास से जुड़ी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुशासन भवन पहुंचकर नायब तहसील

.

सुशासन भवन पर कांग्रेसजनों ने की नारेबाजी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुशासन भवन पर नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रस्तावित मास्टर प्लान के कई बिंदु आमजन के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह प्लान शहर के संतुलित विकास की बजाय लोगों की निजी संपत्तियों पर असर डाल रहा है।

निजी भूमि पर प्रस्तावित मार्ग और ग्रीन बेल्ट पर जताई आपत्ति

जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि मास्टर प्लान में निजी भूमि पर प्रस्तावित मार्गों, ग्रीन बेल्ट और आवासीय क्षेत्रों के निर्धारण में गंभीर विसंगतियां हैं। ज्ञापन में कहा गया कि नगर के प्रमुख नागरिकों और सर्वदलीय प्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर प्लान पर पुनर्विचार किया जाए।कांग्रेस ने बताया कि 37 प्रस्तावित मार्ग निजी भूमि पर दर्शाए गए हैं, जिन्हें शासकीय भूमि पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

सुशासन भवन के पास प्रस्तावित 100 फीट चौड़ी सड़क से यशनगर और मेघदूत नगर के कई भवन और भूखंड प्रभावित होंगे। वहीं केशवकुंज क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट में दर्शाना अनुचित है क्योंकि यह अब पूर्णतः आवासीय क्षेत्र बन चुका है।

कांग्रेस ने विकास को प्राथमिकता देने की रखी मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नरसिंहपुरा क्षेत्र में कुमावत समाज की भूमि को कृषि श्रेणी में रखना गलत है, जबकि रेवासदेवड़ा रोड क्षेत्र तेजी से वाणिज्यिक और आवासीय रूप ले रहा है। पार्टी ने मांग की कि इन क्षेत्रों को भी आवासीय श्रेणी में शामिल किया जाए।इसके साथ ही तैलिया तालाब का संरक्षण, 32 गांवों के निवेश क्षेत्र का समग्र विकास और नालछा गांव में प्रस्तावित नए बस स्टैंड की दूरी पर पुनर्विचार की मांग भी ज्ञापन में रखी गई।

मास्टर प्लान 2011 के क्रियान्वयन में विफल रही भाजपा सरकार: कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि मास्टर प्लान 2011 का सही क्रियान्वयन नहीं हो सका, जो भाजपा सरकार की बड़ी विफलता रही। अब 2041 के प्लान को लागू करते समय जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद

ज्ञापन देने के दौरान विधायक विपिन जैन, प्रदेश सचिव राजेश रघुवंशी, सोमिल नाहटा, मंजीत सिंह टुटेजा, परशुराम सिसौदिया, माजीद चौधरी, ओमसिंह भाटी, मोहम्मद हनीफ शेख, अनीस मंसूरी, कांतिलाल राठौर, अजय लोढ़ा, अनिल शर्मा, युनुस मेव, तरुण खींची, इष्टा भाचावत, सुरेन्द्र कुमावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link