रतलाम में जुटेगा पाटीदार समाज: 500 अधिक ट्रक्टरों से निकालेंगे रैली, एक समान आरक्षण की करेंगे मांग – Ratlam News

रतलाम में जुटेगा पाटीदार समाज:  500 अधिक ट्रक्टरों से निकालेंगे रैली, एक समान आरक्षण की करेंगे मांग – Ratlam News


कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार ने देखी व्यवस्था।

31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती पर रतलाम में पाटीदार समाज वाहन रैली निकालेगा। रैली श्री राष्ट्रीय सरदार सेना के बैनर तले निकलेगी। रैली में 1 हजार टू व्हीलर और 500 से अधिक ट्रैक्टर शामिल होंगे। सरदार सेना के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल हो

.

रैली शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे मेडिकल कॉलेज से शुरू होगी। जो कि शहर के अनेक मार्गों से होते हुए नेहरु स्टेडियम में सभा के रूप में परिवर्तित होगी। बुधवार दोपहर सुरक्षा व्यवस्था, रैली रूट को लेकर कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर व्यवस्था देखी। इस दौरान पाटीदार समाज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने बताया की रैली का रुट व अन्य व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया है।

इन मार्गों से निकलेगी रैली

श्री राष्ट्रीय सरदार सेना के जिलाध्यक्ष जमनालाल पाटीदार ने बताया कि रैली में जिले के पाटीदार समाज बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जिले के अलग-अग क्षेत्र के पाटीदार समाज अपने क्षेत्र से शहर के बाहर होकर मेडिकल कॉलेज पर एकत्र होंगे। यहां रैली अलकापुरी, सैलाना बस स्टैंड, शहरसराय, रानी जी का मंदिर, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, नगर निगम, छत्रीपुल, कोर्ट चौराहा, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल तिराहा, दो बत्ती होते हुए नेहरु स्टेडियम में सभा के रूप परिवर्तित होगी।

एक समान आरक्षण की करेंगे मांग

सरदार सेना के प्रदेश सचिव महेश पाटीदार, जिलाध्यक्ष जमनालाल पाटीदार ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रैली सभी जगह निकाली जा रही है। रैली का प्रमुख उद्देश्य पाटीदार समाज की एकता है। साथ ही सरकार से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की जाएगी। साथ पाटीदार समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देश में सभी प्रदेशों में अलग-अलग है। इसे एक करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया जाएगा। ताकि समाज को सभी प्रदेशों में एक जैसी सुविधा मिले।



Source link