विदिशा में सांसद खेल महोत्सव कल से: सीएम और कपिल देव सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे; प्रभारी मंत्री ने व्यवस्थाएं देखीं – Vidisha News

विदिशा में सांसद खेल महोत्सव कल से:  सीएम और कपिल देव सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे; प्रभारी मंत्री ने व्यवस्थाएं देखीं – Vidisha News


विदिशा सांसद खेल महोत्सव कल से शुरू होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन शिवराज सिंह चौहा

.

महोत्सव दो महीने तक चलेगा। इसका शुभारंभ 30 अक्टूबर से होगा और समापन 25 दिसंबर को रायसेन जिले में किया जाएगा।इस दौरान ग्राम पंचायत से लेकर संसदीय क्षेत्र स्तर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

ग्राम पंचायत स्तर पर रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर, चम्मच दौड़ और लेमन रेस जैसे पारंपरिक खेल शामिल हैं।संसदीय स्तर पर क्रिकेट, कबड्डी और टेनिस बॉल जैसी प्रतिस्पर्धाएं होंगी।

37 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण अब तक संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओं से 37,038 खिलाड़ियों ने महोत्सव में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।यह आंकड़ा युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह को दर्शाता है। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को टॉर्च रैली के माध्यम से खिलाड़ियों में जोश भरा जाएगा।

वहीं चार प्रमुख खेलों का आयोजन स्थानीय स्तर पर होगा। इनमें विदिशा में फुटबॉल, खातेगांव में कुश्ती, इछावर में खो-खो, मंडीदीप में हॉकी की प्रतियोगिता होंगी।

विजेताओं को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार विधानसभा स्तर पर विजेताओं को क्रमशः 1.5 लाख, 1 लाख और 50 हजार रुपए के पुरस्कार मिलेंगे। सांसद स्तरीय प्रतियोगिताओं में 2.5 लाख, 2 लाख और 1.5 लाख रुपये के आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।

तैयारियों का लिया जायजा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि विदिशा में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन गर्व की बात है।इससे ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और पारंपरिक खेलों को नई ऊर्जा मिलेगी।



Source link