शिवपुरी से चोरी हुआ नवजात सागर में मिला।
शिवपुरी जिला अस्पताल से एक दिन का बच्चा चोरी कर भागी महिला को सागर पुलिस ने बुधवार रात पकड़ा लिया है। उसके कब्जे से बच्चे को सुरक्षित बरामद किया गया। बच्चे को सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार चल रहा है। महिला को थाने लाकर
.
शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता रोशनी आदिवासी ने बच्ची को जन्म दिया था। वार्ड में मौजूद एक अन्य महिला पिछले करीब एक दिन से परिवार के संपर्क में थी और लगातार उनके साथ बातचीत कर रही थी।
वह मंगलवार सुबह करीब 5 बजे प्रसूति वार्ड से एक दिन की नवजात को पति को दिखाने का बोलकर उठाकर ले गई। लेकिन वह काफी समय तक वापस नहीं लौटी। परिजन ने आसपास तलाश किया। लेकिन बच्चा और महिला नहीं मिले। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
शिवपुरी पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश शुरू की। इसी बीच महिला की लोकेशन सागर जिले के आसपास मिली। लोकेशन मिलते ही सागर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही सागर पुलिस ने जिले में नाकाबंदी की। सभी थानों की पुलिस टीमें लगाई गई।
महिला बच्चे को शिवपुरी की अस्पताल से लेकर चली गई थी।
300 पुलिस जवानों ने चेकिंग कर महिला को पकड़ा सागर पुलिस ने बच्चे की तलाश में 300 से अधिक पुलिसकर्मी मैदान में उतारे। जगह-जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर बसों की जांच शुरू की। इस दौरान शिवपुरी, झांसी, ग्वालियर की ओर से आने वाली बसों की विशेष रूप से चेकिंग की गई।
महिला का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया। तभी पता चला कि झांसी की ओर से आ रही बस में महिला मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम कैंट थाना क्षेत्र के पगारा के पास पहुंची। जहां बस को रुकवाया। बस में तलाशी ली तो महिला सीट पर बच्चे के साथ बैठी मिली।
बच्चे के संबंध में पूछताछ की तो उसने बच्चा शिवपुरी से लाने की बात कही। मामले में पुलिस ने बच्चा सुरक्षित बरामद किया और महिला को हिरासत में ले लिया है।
एसएनसीयू में नवजात को कराया भर्ती बच्चे को पुलिस टीम तत्काल बीएमसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने नवजात का चेकअप किया। उसे इलाज के लिए एसएनसीयू में भर्ती किया गया है। एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा और ग्रामीण एडिशनल एसपी संजीव उईके ने अस्पताल पहुंचकर नवजात के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी डॉक्टर से ली।
शिवपुरी पुलिस को नवजात सुरक्षित बरामद होने की सूचना दी गई। शिवपुरी पुलिस के सागर पहुंचने पर महिला और नवजात को उन्हें हवाले किया जाएगा।

बस से महिला को नवजात के साथ लाती पुलिस।
ललितपुर होते हुए सागर पहुंची महिला बच्चे को लेकर महिला बस में सवार होकर ललितपुर होते हुए सागर पहुंची थी। जहां पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। प्राथमिक पूछताछ में महिला पुलिस को गुमराह कर रही है। वह कह रही है कि उसे नहीं पता कि वह बस में कैसे बैठी।
वह शिवपुरी के हीरापुर की रहने वाली होने बता रही है। वह घटना दिनांक से एक दिन पहले शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंची थी। मामले में पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि
शिवपुरी अस्पताल से चोरी हुआ नवजात सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला को हिरासत में लिया है। शिवपुरी पुलिस को नवजात के मिलने की सूचना दी गई है। उनके आते ही नवजात और महिला को सौंप दिया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई शिवपुरी पुलिस करेगी। महिला की लोकेशन सागर में होने की सूचना पर जिले में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को चेकिंग में लगाया था। पुलिस टीमों ने लगातार निगरानी करते हुए नवजात को दस्तयाब किया है।
