.
अशोकनगर में दो दिनों के बाद गुरुवार को फिर बारिश हुई। सुबह से ही काले बादल छाए रहे और करीब दो घंटे तक रुक-रुककर फुहारें गिरती रहीं। इसके बाद आधा घंटा मध्यम बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। बारिश रुकने के बावजूद बादल छाए रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही।
बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार सुबह 11 बजे तक अधिकतम तापमान करीब 23°C और न्यूनतम 20°C के आसपास रहा। ठंडी हवाओं और नमी के कारण लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।
बारिश से बचने के लिए लोग छाते का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान
बारिश के चलते खेतों में टूटे पड़े मक्का के भुट्टों को नुकसान होने की आशंका है। नमी बढ़ने से फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अगले कुछ दिनों तक बादल और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।