ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत ने कर ली है हल्लाबोल की तैयारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत ने कर ली है हल्लाबोल की तैयारी


नई दिल्ली. वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल जैसे-जैसे करीब आ रहा है, रोमांच अपने चरम की तरफ जा रहा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो ऐसी टीमें जिनकी टक्कर हमेशा यादगार रही है लेकिन इस मुकाबले में सबसे ज़्यादा नज़रें टिकी हैं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पर, जिनका रिकॉर्ड कंगारू टीम के खिलाफ शानदार रहा है.

2017 का वो दिन आज भी क्रिकेट फैंस नहीं भूल पाए हैं, जब हरमन ने डर्बी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 115 गेंदों पर 171 रन की तूफ़ानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया था. उस इनिंग ने न सिर्फ भारत को फाइनल तक पहुंचाया, बल्कि महिला क्रिकेट के प्रति लोगों की सोच भी बदल दी.अब एक बार फिर वही मौका है, वही मंच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल भारत को फाइनल का रास्ता दिखाने के लिए टीम को एक बार फिर अपनी कप्तान से वैसी ही प्रेरक पारी की उम्मीद है. हरमन का अनुभव, उनकी फाइटिंग स्पिरिट और बड़े मौकों पर खेलने की क्षमता भारत की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है.

बड़े मैच की खिलाड़ी है हरमन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर गुरुवार को महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल-2 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने रिकॉर्ड का फायदा उठाने की कोशिश करेंगी. इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेज़बान टीम ने अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में न्यूज़ीलैंड को हराकर, जबकि BANW के खिलाफ उनका आखिरी मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, बेहद कम अंतर से अंतिम चार में जगह बनाई है सेमीफाइनल-2 से पहले, हरमनप्रीत के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला एकदिवसीय और विश्व कप दोनों में रिकॉर्ड शानदार है,

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत

हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ 24 वनडे मैचों में 749 रन बनाए हैं. इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 171 रन, चार अर्धशतक और एक शतक शामिल है, और उनका औसत 35.66 का रहा है. गेंदबाजी के मामले में वह कमजोर रही हैं और उन्होंने केवल 3 विकेट लिए हैं. विश्व कप में, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44.65 की औसत से 1027 रन बनाए हैं और 7 विकेट लिए हैं हरमनप्रीत ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अब तक 7 पारियों में 151 रन बनाए हैं और केवल एक अर्धशतक ही लगा पाई हैं. इस बार कप्तान का फॉर्म भले ही साथ ना दे रहा हो पर वो टीम की बड़ी मैच विनर है और पूरा देश उम्मीद लगाए बैठा है कि “हरमन” फिर से भारत को जीत का “हरमोन” दे जाएं.

भारत महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (डब्ल्यू), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, क्रांति गौड़



Source link