खंडवा में विधायक पति और क्रेशर मालिक धरने पर बैठे: आरटीओ पर अवैध वसूली का आरोप, कहा- दो-दो हजार रूपए नहीं देने पर चालान बना रहे – Khandwa News

खंडवा में विधायक पति और क्रेशर मालिक धरने पर बैठे:  आरटीओ पर अवैध वसूली का आरोप, कहा- दो-दो हजार रूपए नहीं देने पर चालान बना रहे – Khandwa News


आरटीओ के खिलाफ धरने पर बैठे विधायक पति और क्रेशर संचालक।

खंडवा में गुरुवार क्रेशर संचालकों ने आरटीओ पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जूनी इंदौर लाइन पर धर्मकांटे के पास चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन में विधायक पति मुकेश तनवे भी शामिल हुए। संचालकों का कहना है कि प्रत्येक डंपर पर 2-2 हजार रुपए की मांग की जा रही

.

क्रेशर संचालक राकेश बंसल ने बताया कि शहर में रेत-गिट्टी के साथ नर्मदापुरम से आने वाले बालू रेत के डंपर भी चलते हैं। उनके मुताबिक नए आरटीओ दीपक मांझी ने वाहनों से अवैध वसूली शुरू कर दी है। उनसे हर डंपर के बदले प्रति माह दो हजार रुपए मांगे जा रहे हैं।

भाजपा नेता और क्रेशर संचालकों ने जूनी इंदौर लाइन पर चक्काजाम कर दिया।

रुपए नहीं दिए तो चालान काटा

राकेश बंसल ने कहा कि उन्होंने रुपए देने से मना किया तो उनके डंपरों को ओवरलोड बताकर चालान कर दिया गया। विरोध करने पर आरटीओ ने ‘शासकीय कार्य में बाधा’ के केस की धमकी दी। इस बात से संचालकों में नाराजगी बढ़ गई।

बड़ी संख्या में संचालक और भाजपा नेता मौजूद

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में क्रेशर संचालक शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आरटीओ मनमानी कर रहे हैं और गुंडागर्दी जैसे हालात बना दिए हैं। धरने में विधायक पति मुकेश तनवे, क्रेशर संचालक राकेश बंसल, पूर्व महापौर सुभाष कोठारी के बेटे अंशुल कोठारी, शांतनु दीक्षित, विक्की श्रीमाली, भाजपा नेता लोकेंद्रसिंह गौड़, सतनामसिंह होरा समेत कई लोग मौजूद रहे।



Source link