छीपाबड़ पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार: नीमसराय और बड़नगर से चुराई थीं दो मोटरसाइकिलें, दोनों बरामद – Harda News

छीपाबड़ पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार:  नीमसराय और बड़नगर से चुराई थीं दो मोटरसाइकिलें, दोनों बरामद – Harda News



हरदा जिले की छीपाबड़ थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नीमसराय और बड़नगर से दो बाइक चुराई थीं। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं।

.

थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया कि 15 अक्टूबर को ग्राम नीमसराय निवासी संतोष पिता चंपालाल राठौर (47) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के घर के सामने से अज्ञात आरोपी ने उनकी ग्रे रंग की होंडा ड्रीम नियो (MP 47 ME 8634) चुरा ली थी, जिसकी कीमत 80,000 रुपए बताई गई थी।

इसी तरह, 28 अक्टूबर को ग्राम बारानाला, तहसील सिराली निवासी रामसिंह पिता चंदन कोरकू (55), जो वर्तमान में बड़नगर में रहते हैं, ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि बड़नगर में पवन विश्नोई के घर के बाहर से उनकी टीवीएस प्लेटिना (MP 47 ZB 2942) चोरी हो गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत 85,000 रुपए थी।

दोनों मामलों में धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। छीपाबड़ थाने से एक टीम का गठन किया गया, जिसने लगातार छानबीन करते हुए आरोपी रूपेश राठौर पिता पतिराम राठौर (21) को गिरफ्तार किया। रूपेश हरदा के दूध डेयरी गली नंबर 06, वार्ड नंबर 17 का निवासी है। आरोपी ने पूछताछ में बाइक चोरी करने की बात कबूल की है।



Source link