सिंधिया स्टेट के श्री द्वारकाधीश गोपाल मंदिर में गुरुवार शाम आंवला नवमी के अवसर पर अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्री द्वारकाधीश को छप्पन भोग अर्पित किए गए। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे।
.
मंदिर के पुजारी मधुर शर्मा ने बताया कि भगवान गोपाल जी के भक्तों ने अपने हाथों से घर की सामग्री से 56 भोग तैयार कर अर्पित किए। यह विशेष भोग भगवान को समर्पित किया गया।
मंदिर परिसर को फूलों और विद्युत लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। रात्रि में भगवान की भोग आरती के दौरान हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई, जिसके बाद महाआरती संपन्न हुई।
अन्नकूट महोत्सव के दौरान दर्शन करने आए भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।