Last Updated:
How to Dry Clean Sweaters at home: ठंड के मौसम में पुराने स्वेटर से आ रही बदबू को मिटाना चाहते हैं? तो एक्सपर्ट ने आसान घरेलू तरीका बताया है. आइए जानते हैं. …
Sweater Cleaning Hacks: ठंड ने दस्तक दे दी है और अब स्वेटरों का मौसम लौट आया है. अगर आपके घर में भी पुराने स्वेटर रखे हैं और आप उन्हें धोकर फिर से चमकाना चाहती हैं और उससे आ रही बदबू को दूर करना चाहती हैं तो इसके लिए किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है. आपके किचन में रखी एक साधारण चीज से आप अपने पुराने स्वेटरों को बिल्कुल नए जैसा बना सकती हैं. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसका आसान तरीका.
लेकिन 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट सुनील धकाते से बात की तो उन्होंने बताया कि आप अरीठे के बीज को भीगा कर रखिए. 24 घंटे के बाद उससे बने हुए पानी से आप आपके स्वेटर को धो लीजिए. सारी बदबू दूर हो जाएगी. एक्सपर्ट का कहना है कि अरीठा एक ऐसा फल होता है, जो दवाइयां में भी इस्तेमाल किया जाता है और इससे आप स्वेटर, कंबल और कपड़े भी धो सकते हैं, जिससे बदबू तुरंत दूर हो जाती है.
यह हैं इसकी खासियत
अरीठा फल में प्राकृतिक रूप से सैपोनिन होते हैं, जिससे यह एक बेहतरीन क्लींजर की तरह काम करता है. इसका उपयोग बालों को साफ करने, त्वचा की समस्याओं जैसे एक्जिमा और मुंहासों को ठीक करने और अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी बीमारियों में आराम दिलाने के लिए होता है. यह आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी महत्वपूर्ण है. इसका एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है.
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें