लवकेश सिंह बने मझौली नगर परिषद के नए अध्यक्ष: कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने शंकर प्रसाद गुप्ता को पद से हटाया – Sidhi News

लवकेश सिंह बने मझौली नगर परिषद के नए अध्यक्ष:  कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने शंकर प्रसाद गुप्ता को पद से हटाया – Sidhi News


सीधी जिले के मझौली नगर परिषद में कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। राज्य शासन ने नगर परिषद अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता को पद से हटाकर वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद लवकेश सिंह को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

.

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 30 अक्टूबर 2025 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। आदेश में बताया कि शंकर प्रसाद गुप्ता का निर्वाचन अवैध और शून्य घोषित किया गया है।

कोर्ट ने उनके चुनाव में गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि की थी। इस आदेश के बाद लवकेश सिंह अब मझौली नगर परिषद के अध्यक्ष पद की सभी जिम्मेदारियां संभालेंगे। यह आदेश उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला ने जारी किया।

एक वोट से चुनाव जीते थे गुप्ता

मझौली नगर परिषद का अध्यक्ष चुनाव 10 अगस्त 2022 को हुआ था। उस समय शंकर प्रसाद गुप्ता मात्र एक वोट से विजयी घोषित हुए थे। चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए पार्षद लवकेश सिंह ने सीधी जिला न्यायालय में याचिका दायर की थी।

लवकेश सिंह ने याचिका में आरोप लगाया था कि मतदान प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियां हुईं और कुछ मतपत्रों को गलत तरीके से मान्य या अमान्य किया गया। लंबी सुनवाई के बाद न्यायालय ने माना कि चुनाव प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन हुआ था और शंकर प्रसाद गुप्ता के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया। अदालत ने संबंधित पक्षों पर ₹30,000 का जुर्माना भी लगाया।

अक्टूबर 2025 में कोर्ट के फैसले के बाद राज्य शासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लवकेश सिंह को नया अध्यक्ष घोषित किया। इस निर्णय के साथ मझौली नगर परिषद में नई राजनीतिक स्थिति उत्पन्न हुई है।



Source link