राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मल्होत्रा ने गुरुवार को आगर-मालवा जिले में खाद्यान्न वितरण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य राशन दुकानों, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों का दौरा कर स्टॉक, वितरण प्रणाली और मध्याह्न भोजन
.
खाद्यान्न स्टॉक और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की
इस दौरान ग्राम गुदरावन की राशन दुकान पर मल्होत्रा ने खाद्यान्न स्टॉक और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पंजीकृत परिवारों को समय पर राशन मिले। जो हितग्राही राशन नहीं ले रहे हैं, उन्हें मोबाइल संदेश से सूचित किया जाए।
एक सेल्समैन दो दुकानों पर राशन वितरण नहीं करे
अध्यक्ष ने यह भी कहा कि एक सेल्समैन दो दुकानों पर राशन वितरण न करे और यदि ऐसा हो, तो कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी व्यवस्था सुधारें। राशन दुकानों को प्रतिदिन खोला जाए और प्रतिमाह सतर्कता समिति की बैठकें नियमित हों। तीन बार अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों की जगह नए सदस्य नामांकित किए जाएं।
स्कूल में मध्याह्न भोजन व्यवस्था की समीक्षा की
इसके बाद मल्होत्रा ने ग्राम के माध्यमिक स्कूल में मध्याह्न भोजन व्यवस्था की समीक्षा की। बच्चों से सवाल-जवाब कर शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया और सही उत्तर देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान, उन्होंने समय पर टीएचआर वितरण और बच्चों को मेन्यू के अनुसार गर्म भोजन देने के निर्देश दिए। पोषण वाटिका का भी अवलोकन किया गया।

अध्यक्ष ने ग्राम सुईगांव के आंगनवाड़ी केंद्र और स्कूल का निरीक्षण किया और जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान केएस पेंड्रो, जिला आपूर्ति अधिकारी मालवीय, जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) राजीव गुप्ता और परियोजना अधिकारी मनीषा चौबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मां बगुलामुखी मंदिर में पूजा की
निरीक्षण के बाद मल्होत्रा ने आगर के बाबा बैजनाथ मंदिर और नलखेड़ा के मां बगुलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना की।