10,000 का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शाजापुर पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा; 20 माह से था फरार – shajapur (MP) News

10,000 का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:  शाजापुर पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा; 20 माह से था फरार – shajapur (MP) News



पुलिस की दुष्कर्म का गिरफ्त में आरोपी।

शाजापुर और शुजालपुर मंडी पुलिस की संयुक्त टीम ने दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी भगवान सिंह पर 20 महीने से फरार था और उसपर 10,000 रुपए का इनाम घोषित था। उसे राजस्थान के पुष्कर थाना क्षेत्र के पादूकला से पकड़ा गया।

.

यह मामला शुजालपुर मंडी थाने में अपराध क्रमांक 108/2024 के तहत धारा 363 भादवि में दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को बरामद किया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी भगवान सिंह ने उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया था।

इसके बाद प्रकरण में धारा 366, 376(3), 376(2)(एन), 506, 34 भादवि और पॉक्सो एक्ट की धाराएं 4, 5(एल)/6 जोड़ी गईं। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित किया था।

पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर तकनीक और मुखबिर की सूचना के आधार पर लगातार तलाश की। 29 अक्टूबर 2025 को आरोपी को राजस्थान के पुष्कर थाना क्षेत्र पादूकला से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को शाजापुर लाकर पूछताछ के बाद 30 गुरुवार को आगे की विवेचना के लिए शुजालपुर मंडी थाने भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष वाघेला, थाना प्रभारी शिवकुमार यादव, उपनिरीक्षक अंकित मुकाती, सहायक उपनिरीक्षक गुलाबचंद्र रायकवर, प्रधान आरक्षक गंगा सिंह कटारे, आरक्षक कुलदीप विश्वकर्मा, महिला आरक्षक मंजू देवी, साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शाजापुर पुलिस फरार और इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है।



Source link