दमोह पुलिस ने देहात थाना क्षेत्र के हथना गांव में होली की रात हुई चंदू रैकवार की हत्या का खुलासा कर दिया है। एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बुधवार शाम को बताया कि होली पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इस मामले में कुल 10 आरोपियों की पहचान की गई थी, जिनमें से 6 को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। शेष आरोपी अभी फरार हैं। सभी गिरफ्तार वयस्कों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि नाबालिग को किशोर न्यायालय भेजा जा रहा है। एडिशनल एसपी ने जानकारी दी कि 4 मार्च की रात करीब 9:30 बजे हथना गांव में चंदू रैकवार की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस, सीएसपी और जबलपुर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। इस अंधे हत्याकांड को सुलझाने के लिए साइबर सेल की भी मदद ली गई। जांच के बाद 10 आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस के अनुसार, होली की रात आरोपी घटनास्थल के पास पार्टी कर रहे थे और कार में तेज आवाज में गाना बजा रहे थे, जिसके चलते विवाद हुआ और हत्या कर दी गई। इसी दौरान मृतक चंदू रैकवार साइकिल से वहां से गुजरा तभी आरोपियों का युवक के कपड़े फाड़ने को लेकर यह विवाद हुआ था। तात्कालिक आक्रोश में आकर आरोपियों में शामिल एक नाबालिक ने चंदू पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। आरोपी पहले से वहां पर मौजूद थे उनका मृतक से पहले से कोई विवाद नहीं था। होली की पार्टी के दौरान यह तत्कालिक घटनाक्रम हुआ। जिसमें आरोपियों द्वारा हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। नाबालिग मुख्य आरोपी से हत्याकांड में उपयोग किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है ।
हत्याकांड में शामिल आरोपियों में शिवम पिता हरीराम विश्कर्मा 21 निवासी पालीटेकनिक कॉलेज के पीछे, पप्पू आदिवासी पिता कोमल आदिवासी 19 निवासी ग्राम एरोरा, अरविन्द्र चढार पिता करन चढार 24 निवासी जबलपुर नाका, अभय शुक्ला पिता केशव प्रसाद शुक्ला 20 निवासी जबलपुर नाका, लकी यादव पिता स्व. नंदन यादव 22 साल निवासी एरोरा शामिल हैं।
पुलिस के द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खागाले गए। इसके बाद घटना में शामिल आरोपियों की पहचान हो सकी है।
Source link