Last Updated:
INDW vs AUSW Semi-Final: फोबे लिचफील्ड ने DY Patil Stadium में भारत के खिलाफ 119 रन की पारी खेलकर हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ा और वुमेंस वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे युवा सेंचुरियन बनीं.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की युवा ओपनर फोबे लिचफील्ड ने आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में इतिहास रच दिया. भारत के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में 22 साल की इस बल्लेबाज ने न सिर्फ धमाकेदार शतक जड़ा, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. खास बात यह रही कि लिचफील्ड ने एक ऐसा छक्का लगाया जिसने क्रिकेट फैंस को हॉकी की याद दिला दी। बल्ले को नीचा रखते हुए स्वीप की तरह खेला गया यह शॉट सीधा बाउंड्री के पार जा पहुंचा.
हॉकी स्टाइल में लगाया छक्का
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन कप्तान एलिसा हीली जल्दी आउट हो गईं. इसके बाद क्रीज पर उतरीं फोबे लिचफील्ड ने अनुभवी एलिस पेरी के साथ साझेदारी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली. बेहद कम लोग यह जानते हैं की लिचफील्ड पहले एक हॉकी खिलाड़ी भी रह चुकी हैं. लिचफील्ड ने अपने शॉट्स में बेहतरीन टाइमिंग दिखाई, खासकर जब उन्होंने पूनम यादव की गेंद पर बैट नीचे झुकाकर ‘हॉकी स्टाइल’ में छक्का जड़ा, तो दर्शक हैरान रह गए. यह शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई फैंस ने लिखा, “ये तो क्रिकेट नहीं, हॉकी का जादू है!”
View this post on Instagram