1 नवंबर को होगा दीपोत्सव पर्व का आयोजन: 3 लाख 51 हजार दीयों से जगमाएगा राम पथ गमन, 9 जगहों पर होंगे कार्यक्रम – Madhya Pradesh News

1 नवंबर को होगा दीपोत्सव पर्व का आयोजन:  3 लाख 51 हजार दीयों से जगमाएगा राम पथ गमन, 9 जगहों पर होंगे कार्यक्रम – Madhya Pradesh News



देव प्रबोधिनी एकादशी के मौके पर मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के तहत श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास ने दीपोत्सव पर्व-2025 का भव्य आयोजन करने का ऐलान किया है। यह कार्यक्रम 1 नवंबर 2025 को शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।

.

राम पथ गमन के 9 पवित्र स्थलों पर कुल 3,51,111 दीपों से भगवान राम, माता सीता, मां नर्मदा और मां मंदाकिनी की आरती की जाएगी। दीप जलाने के साथ ही भक्ति संगीत की शाम भी होगी, जिसमें मध्यप्रदेश के मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

न्यास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन.पी. नामदेव ने बताया कि यह आयोजन राम पथ से जुड़े जिलों में जिला प्रशासन की मदद से होगा। इससे भगवान राम के आदर्श हर घर तक पहुंचेंगे और लोगों को आध्यात्मिक सुकून मिलेगा। ज्यादातर जगहों पर 1 नवंबर को कार्यक्रम होगा, लेकिन शहडोल के सीतामढ़ी (गंधिया) में यह 5 नवंबर को आयोजित होगा।

इन जगहों पर होंगे कार्यक्रम

  • अनूपपुर (अमरकंटक, रामघाट): मां नर्मदा के तट पर 51,000 दीप जलेंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी और 7 पुरोहित महाआरती करेंगे। जबलपुर के मनीष अग्रवाल भक्ति गायन से माहौल बनाएंगे।
  • सतना (चित्रकूट, राघव प्रयाग घाट): 1,11,111 दीपों की रोशनी। 15 पंडित मां मंदाकिनी की आरती करेंगे। सागर का “विभोर” इंडियन फ्यूजन बैंड राम भजनों पर रंग भर देगा।
  • चित्रकूट (पंचवटी घाट): 21,000 दीप और महाआरती। बालाघाट की मुस्कान चौरसिया भक्ति गीत गाएंगी।
  • मैहर (आल्हा तलैया): 51,000 दीप। 7 पंडित मां शारदा की आरती करेंगे। सागर की साक्षी पटेरिया और साथी भक्ति गीत सुनाएंगे।
  • नर्मदापुरम (सेठानी घाट): 51,000 दीप और महाआरती। भोपाल का दीप म्यूजिकल ग्रुप राम भजनों और लोकगीतों की प्रस्तुति।
  • कटनी (कटायेघाट तालाब): 15,000 दीप। 5 पंडित आरती करेंगे। नर्मदापुरम के नमन तिवारी लोकगीत और भजन गाएंगे।
  • पन्ना (धरम सागर तालाब): 11,000 दीप और महाआरती। पन्ना की वेदिका मिश्रा भजनों से भक्ति का रस घोलेंगी।
  • उमरिया (पुराना सगरा मंदिर): 31,000 दीप। पंडित महाआरती करेंगे। कटनी के सत्यम आरख भक्ति गायन करेंगे।
  • शहडोल (सीतामढ़ी, गंधिया): 11,000 दीप और राम-सीता की आरती। उमरिया की बबली यादव भक्ति गीत गाएंगी।

यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक है, बल्कि सांस्कृतिक उत्सव भी। नामदेव ने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राम कथा के संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचेंगे।



Source link