Last Updated:
INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम साल 2022 से लगातार हर वनडे मैच जीतती आ रही थी. यह विनिंग स्टीक 15 मैचों की हो चुकी थी. भारत की महिला टीम ने आज सिर्फ उनके वर्ल्ड कप जीतने के इरादों पर ही पानी नहीं फेरा है, बल्कि इस विनिंग स्टीक को भी तोड़ दिया है.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम आज जब भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उतरी तो उनके सामने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका था. वो लगातार 15 वनडे मैच जीतते हुए इस नॉकआउट मुकाबले में उतरे थे. ऐसे में एलिसा हीली की कप्तानी वाली टीम को यह जरूर लग रहा होगा कि वूमेंस वर्ल्ड कप के लीग मैच में भारत को हराने के बाद अब सेमीफाइनल में भी वो टीम इंडिया को आसानी से मसल देंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अपने होम ग्राउंड पर खेल रही जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के इरादों पर पानी फेर दिया. ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में मात देकर भारत ने खिताबी मैच में अपनी जगह बनाई.
तीन साल की मेहनत पर भारत ने फेरा पानी
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम पहले ही वनडे क्रिकेट के इतिहास में लागातार 15 मैच अपने नाम कर चुकी थी. ऐसे में जब एक बार फिर वो 15 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में उतरे तो भारत को हराकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का इरादा साफ था. 339 रन जैसा विशाल लक्ष्य हो तो फिर जीत की उम्मीद होना स्वाभाविक है. हालांकि इस बार भारत ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया. साल 2022 से ऑस्ट्रेलिया की टीम हर वनडे में जीतती आ रही थी. अब 2025 तक देखते ही देखते उन्होंने लगातार 15 मैच अपने नाम कर लिए थे. आज भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में उनकी विनिंग स्टीक खत्म हो गई है.
25 साल बाद था इतिहास रचने का था मौका
महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी बादशाहत कई बार साबित की है. टीम ने एक नहीं बल्कि दो बार लगातार 15 मैचों की जीत का रिकॉर्ड बनाया है. पहला सिलसिला 1997 से 2000 के बीच चला था, जब ऑस्ट्रेलिया ने अजेय प्रदर्शन करते हुए 15 मैच अपने नाम किए थे. 25 साल बाद उनके पास अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम 1978 से 1982 के बीच 12 लगातार जीत चुकी थी. ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड ने 1988 से 1993 के बीच 11 मैच लगातार जीते थे, जबकि इंग्लैंड ने 1993 से 1997 के बीच 10 मैचों की विनिंग स्ट्रीक बनाई थी. यह आंकड़े दर्शाते हैं कि महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की स्थिरता और दबदबा अब भी सबसे मजबूत रहा है.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें