Harda News: हरदा जिले के बागरुल स्थित विद्युत सब स्टेशन से 12 फीट लंबा मादा अजगर निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही सर्प मित्र दिनेश चंदेले और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया. बताया जा रहा है कि यह मादा अजगर करीब 15 साल की है और उसके पेट में अंडे भी हैं. रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रूप से जोगा के जंगल में छोड़ा. ग्रामीणों ने सर्प मित्र और वन विभाग की तत्परता की सराहना की.