Last Updated:
Did Alyssa Healy Announce ODI Retirement: एलिसा हीली ने भारत से सेमीफाइनल में हार के बाद 2029 वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने पर संदेह जताया. जेमिमा रोड्रिगेज ने नाबाद 127 रन बनाए.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने 2025 महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत से भारी हार के बाद अपने वनडे भविष्य के बारे में बड़ा संकेत दिया. उन्होंने अगले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बात करते हुए कहा कि वह 2029 में अगले एडिशन के समय शायद टीम का हिस्सा ना हों. गुरुवार को भारत के खिलाफ 338 रन बनाने के बाद भी सेमीफाइनल में हारकर ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. मैच के दौरान नाबाद 127 रन की पारी खेल भारत को जीत दिलाने वाली जेमिमा रोड्रिगेज का कैच एलिसा हीली ने टपकाया था.
हीली ने इस बड़े मैच में विश्व विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम की हार के बाद बेहद निराश नजर आईं. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और टीम 338 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई. कई फील्डरों ने आसान कैच छोड़े और गेंदबाजी आक्रमण भी कुछ खास नहीं कर पाया. भारत ने जेमिमा के 127 और कप्तान हरमनप्रीत कौर के 89 रन की बदौलत 5 विकेट से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट पक्का किया.
हीली ने जब अगले विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की योजनाओं के बारे में पूछा गया तो कहा, “मैं वहां नहीं रहूंगी! मुझे लगता है कि यही इस अगले चक्र की खूबसूरती है. हम इसे unfold होते देखेंगे. जाहिर है, अगले साल एक टी20 विश्व कप है जो हमारे वास्तव में रोमांचक होने वाला है. मुझे लगता है कि हमारा वनडे क्रिकेट शायद फिर से थोड़ा बदल जाएगा. हमने बहुत कुछ सही किया, हम सीखेंगे, बढ़ेंगे और बेहतर होंगे.”
हीली 2029 में 39 साल की होंगी और उनके चोटिल होने की वजह से वो आगे खेल जारी रख पाएं मुश्किल लगता है. अगर वह अगले कुछ सालों से आगे जारी रखने का फैसला लेती हैं तो यह आश्चर्य की बात होगी. “आज का मुकाबला अच्छा था. हमने खुद को थोड़ा नुकसान पहुंचाया. यह शायद पहली बार है जब मैंने ऐसा महसूस किया. हमने बल्ले से अच्छी तरह पारी को खत्म नहीं किया. गेंदबाजी भी अच्छी नहीं रही. फील्ड में मौके छोड़े.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें