Last Updated:
Mithali Raj secret of success: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा कि खेल और जीवन में उतार-चढ़ाव आना एक समान्य बात है. ऐसे में धैर्य का रखना जरूरी है. इसके अलावा हर खिलाड़ी को अपने टीम पर भरोसा रखना भी जरूरी होता है.
पूर्व भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने न्यूज 18 के राइजिंग भारत कार्यक्रम में कहा कि स्पोर्ट्स पूरी तरह जोखिम और अनिश्चितताओं से भरा हुआ होता है. मिताली का मानना है कि खेल का मैदान हो या फिर जीवन दोनों में उतार-चढ़ाव एक समान्य चीज है. ऐसी स्थिति से निपटने के लिए हमेशा धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए.
मिताली राज ने राइजिंग भारत कार्यक्रम में कहा, “कोई खिलाड़ी अगर एक मैच में शतक लगाता है तो वह अगले ही मैच में पहली गेंद पर आउट हो भी हो सकता है. खेल और जीवन दोनों में सफलता और मुश्किलें आती-जाती रहती हैं. इसलिए सबसे जरूरी है धैर्य और टीम पर भरोसा बनाए रखना चाहिए.”
टीम पर भरोसा रखना जरूरी: मिताली
मिताली राज ने टीम वर्क पर जोर देते हुए कहा कि एक खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि वह अपने साथियों पर भरोसा करें. मिताली राज ने कहा, “एक खिलाड़ी की असली मजबूती तब दिखती है जब वह अच्छे और बुरे दोनों दौर में अपनी टीम का साथ नहीं छोड़ते हैं. ऐसे में एक खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी अपनी टीम पर भरोसा रखना होता है.”
मिताली राज का कैसा रहा है करियर
मिताली राज भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर में से एक रही हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मिताली राज 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी20 इंटरनेशनल में मैदान पर उतरीं. टेस्ट क्रिकेट में मिताली ने चार फिफ्टी और 1 सेंचुरी के साथ 699 रन बनाए. इसके अलावा वनडे में मिताली का रिकॉर्ड शानदार रहा है.
मिताली राज ने वनडे में टीम इंडिया के लिए 7805 रन बनाए हैं. वनडे में मिताली ने टीम इंडिया के लिए 64 अर्धशतक और 7 शतकीय पारी खेली है. वहीं टी20 इंटरनेशल की बात की बात जाए तो मिताली ने इसमें भी खूब रन बनाए हैं. टी20 में मिताली ने दमदार खेल दिखाते हुए 2364 रन बनाए. इस फॉर्मेट में मिताली के नाम 17 फिफ्टी है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें