ग्वालियर में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन आज: सरदार पटेल जयंती पर सांसद खेल महोत्सव का भी शुभारंभ – Gwalior News

ग्वालियर में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन आज:  सरदार पटेल जयंती पर सांसद खेल महोत्सव का भी शुभारंभ – Gwalior News



ग्वालियर में शुक्रवार 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर में ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसी दिन सांसद खेल महोत्सव का भी शुभारंभ होगा। मैराथन में भाग ल

.

एलएनआईपीई से शुरू होकर यहीं खत्म होगी

‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन एलएनआईपीई से सुबह 7:30 बजे अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू की जाएगी। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी और प्रतिभागी सुबह 6 बजे से पहुंचना शुरू हो जाएंगे और 7:15 बजे तक निर्धारित स्थान पर उपस्थित हो जाएंगे।

मैराथन एलएनआईपीई से शुरू होकर रेसकोर्स रोड, स्टेशन बजरिया, तानसेन रेसीडेंसी, आकाशवाणी तिराहा और सूर्य नमस्कार तिराहा (मेला रोड) होते हुए वापस एलएनआईपीई पर समाप्त होगी।

सांसद खेल महोत्सव शुरू होगा

गुरुवार को सांसद भारत सिंह कुशवाह ने एलएनआईपीई पहुंचकर ‘रन फॉर यूनिटी’ की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष (शहर) जयप्रकाश राजौरिया और (ग्रामीण) प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उनके साथ मौजूद थे। सांसद कुशवाह ने सभी से राष्ट्रीय एकता के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जोसेफ बक्सला ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती से शुरू हो रहा सांसद खेल महोत्सव अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक चलेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ भी ली जाएगी।

खेल अधिकारी बक्सला ने बताया कि रन फॉर यूनिटी मैराथन महिला व पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित होगी। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। पहला पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय 7 हजार व तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए का रखा गया है।



Source link