जबलपुर में चलती बस का चक्का निकला, बड़ा हादसा टला: लिटिल किंगडम स्कूल की बस में सवार थे 20 से अधिक छात्र, 100 मीटर दूर जाकर गिरा पहिया – Jabalpur News

जबलपुर में चलती बस का चक्का निकला, बड़ा हादसा टला:  लिटिल किंगडम स्कूल की बस में सवार थे 20 से अधिक छात्र, 100 मीटर दूर जाकर गिरा पहिया – Jabalpur News


जबलपुर के रानीताल चौराहे पर शुक्रवार सुबह 10 बजे बड़ा हादसा टल गया, जब छात्रों से भरी एक स्कूल बस का पिछला चक्का (पहिया) अचानक निकल गया। इस वक्त बस में 20 से अधिक बच्चे और शिक्षक सवार थे। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से कोई जनहानि नहीं हुई।

.

यह बस लिटिल किंगडम स्कूल की है, जो बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। अचानक बस का पिछला पहिया निकलकर करीब 100 मीटर दूर जा गिरा, जिससे बस लहराने लगी।

अचानक ऐसे बाहर आ गया पहिया।

चालक ने तुरंत बस को नियंत्रित किया और सड़क किनारे सुरक्षित रोक लिया। बस में बैठे बच्चों में इस दौरान चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। घटना से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की रफ्तार तेज होती तो, बड़ी घटना घट सकती थी।

पहिए के बोल्ट से ढीले

चालक के अनुसार पहिए के नट-बोल्ट ढीले होने के कारण यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बस की रफ्तार तेज होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने दूसरी बस भेजकर बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया।

घटना के बाद विद्यार्थियों को बस से बाहर निकाला गया।

घटना के बाद विद्यार्थियों को बस से बाहर निकाला गया।

इस हादसे ने स्कूल बसों की सुरक्षा और फिटनेस जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों ने परिवहन विभाग (RTO) और ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि शहर में चल रही निजी स्कूल बसों की नियमित जांच की जाए और लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई हो।



Source link