देवास में 2 दिनों में 5 डिग्री तापमान गिरा: सुबह हुई बारिश से ठंड बढ़ी, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम – Dewas News

देवास में 2 दिनों में 5 डिग्री तापमान गिरा:  सुबह हुई बारिश से ठंड बढ़ी, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम – Dewas News


देवास में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और सुबह कुछ देर के लिए बारिश हुई। इस बारिश से शहर के मौसम में ठंडक घुल गई है।

.

सुबह 9 बजे के करीब कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर की सड़कें गीली हो गईं। बारिश के बाद दिन में आसमान में काले बादल छाए रहे। सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखा गया।

पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। शुक्रवार सुबह अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जिले में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश का मौसम हो रखा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रविवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आज और कल भी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। सोमवार से मौसम साफ होने का अनुमान है। ठंड का असर अब बढ़ने लगा है।



Source link