पुलिस ने 6 घंटे में गुमशुदा नाबालिग को खोजा: इंदौर से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, घर से बिना बताए गायब हुई थी – Ashoknagar News

पुलिस ने 6 घंटे में गुमशुदा नाबालिग को खोजा:  इंदौर से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, घर से बिना बताए गायब हुई थी – Ashoknagar News



अशोकनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपने घर से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को मात्र 6 घंटे के भीतर इंदौर से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को उसके परिजनों को सौंप

.

यह घटना कोतवाली क्षेत्र के हिरियन का टपरा की है, जहां 17 वर्षीय बालिका दोपहर करीब 3 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों ने हर जगह तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने रात लगभग 12 बजे थाना कोतवाली में सूचना दी।

एसपी के निर्देश पर स्पेशल टीम गठित

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने एक टीम गठित की। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बालिका इंदौर की ओर एक मोटरसाइकिल से गई है।

पुलिस टीम ने तत्काल इंदौर रवाना होकर बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। कोतवाली पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण गुम हुई बालिका को मात्र 6 घंटे में खोज निकाला गया।

पुलिस अधीक्षक अशोकनगर ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान, उप निरीक्षक भोजराम भगत, आरक्षक पवन धाकड़ और महिला आरक्षक रूपाली रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link